फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress MLA Dayaram Parmar Upset with cabinet reshuffle, says it seems special qualifications needed to become a minister

राजस्थान: विधायक दयाराम की सीएम को चिट्ठी, बोले-अशोक गहलोत मंत्री बनने की काबिलियत बताएं

Mon, 22 Nov 2021 10:25 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 22 Nov 2021 10:25 AM IST
सार

उदयपुर से डॉ. खेरवाड़ा के विधायक दयाराम परमार को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली। इसको लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर पूछा है कि मंत्री बनने के लिए क्या काबिलियत होनी चाहिए।

विज्ञापन
Congress MLA Dayaram Parmar Upset with cabinet reshuffle, says it seems special qualifications needed to become a minister
कांग्रेस विधायक दयाराम परमार - फोटो : ANI

विस्तार

राजस्थान में रविवार को मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। राजभवन में कुल 15 मंत्रियों को वरिष्ठता के आधार पर शपथ दिलाई गई। इनमें 11 कैबिनेट मंत्री और चार राज्य मंत्री बने। वहीं, इस बीच उदयपुर से डॉ. खेरवाड़ा के विधायक दयाराम परमार को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली। इसके लिए उन्होंने नाराजगी जाहिर की है। डॉ परमार ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने पूछा है कि मंत्री बनने के लिए क्या काबिलियत होती है।

विज्ञापन


उन्होंने पत्र के माध्यम से सीएम से पूछा कि ऐसा लगता है कि मंत्री बनने के लिए कोई विशेष योग्यता की आवश्यकता होती है। अगर ऐसा है तो सीएम हमें बताएं, जिससे उसको हासिल करके भविष्य में मंत्री बनने की कोशिश की जा सके। गौरतलब है कि दयाराम परमार छह बार के विधायक रहे हैं। अशोक गहलोत की 1998 और 2008 सरकार में परमार राज्यमंत्री रहे थे। मगर इस बार उन्हें मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली। 2018 विधानसभा चुनाव में परमार ने 26 हजार से ज्यादा वोट से जीत दर्ज की थी। परमार 1965 में सरपंच बन गए थे।
विज्ञापन




इन तीन मंत्रियों का प्रमोशन 
भजनलाल जाटव, टीकाराम जूली और ममता भूपेश बैरवा पिछले मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री थे और इस बार इन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। शनिवार को पूरे गहलोत मंत्रिमंडल ने अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद रविवार को नए मंत्रिमंडल को शपथ दिलाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छह विधायकों को मुख्यमंत्री गहलोत का सलाहकार नियुक्त किया
इस बीच राजस्थान में छह विधायकों को रविवार को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी सूचना में यह जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार कांग्रेस विधायक डॉ. जितेंद्र सिंह, राजकुमार शर्मा,  दानिश अबरार और निर्दलीय विधायक बाबूलाल नागर, संयम लोढ़ा, रामकेश मीणा को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed