फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress leaders reached Bikaner to prepare for Lok Sabha elections

Rajasthan Politics: रंधावा, डोटासरा और जूली आज आएंगे बीकानेर, लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर करेंगे चर्चा

Thu, 01 Feb 2024 11:30 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 01 Feb 2024 11:30 AM IST
सार

Rajasthan Politics: कांग्रेस पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। इसके अन्तर्गत पार्टी के आला नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली बीकानेर पहुंचेंगे।

विज्ञापन
Congress leaders reached Bikaner to prepare for Lok Sabha elections
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव और भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर लोकसभावार कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत गुरुवार रात 8 बजे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली बीकानेर पहुंचेंगे। बता दें कि यहां सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 2 फरवरी को रानीबाजार के सूरज टॉकीज में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बीकानेर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों से संवाद करेंगे।

विज्ञापन


ये रहेंगे शामिल
देहात कांग्रेस जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि संवाद कार्यक्रम में पीसीसी संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक अध्यक्ष, एआईसीसी सदस्य, पीसीसी सदस्य, अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष, विभाग एवं प्रकोष्ठ अध्यक्ष, निगम अध्यक्ष व सदस्य, विधायक, जिला प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, प्रधान, पंचायत समिति सदस्य, पूर्व विधायक व पूर्व सांसद, पार्षद, बूथ एजेंट आदि संवाद बैठक में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed