{"_id":"5b894c9a42c79246773eb959","slug":"congress-leader-sachin-pilot-moves-supreme-court-over-45-lakh-fake-votes-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में 45 लाख फर्जी मतदाता के दावे के साथ सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में 45 लाख फर्जी मतदाता के दावे के साथ सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
Updated Fri, 31 Aug 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में 45 लाख फर्जी मतदाता होने के दावे को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी कर फर्जी मतदाताओं को लेकर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
इस मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर को तय की गई है। कांग्रेस ने फर्जी मतदाताओं का यह दावा एक एजेंसी के सर्वे के आधार पर किया है। सचिन पायलट ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई, जिसमें चुनाव आयोग और राज्य सरकार को पार्टी बनाया गया है।
विज्ञापन
याचिका पर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयोग को 10 सितंबर तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने आयोग से पूछा है कि मतदाताओं की छपी हुई मतदाता सूची पार्टियों को क्यों नहीं दी गई है।
विज्ञापन
याचिका में कहा गया है कि राजस्थान में 4.75 करोड़ मतदाताओं में से 40 से 45 लाख मतदाता फर्जी हैं। इससे पूर्व सचिन पायलट और राजस्थान के दो बार मुख्यमंत्री रहे व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत निर्वाचन आयोग में इस मामले को लेकर लिखित शिकायत भी दर्ज करा चुके हैं।