फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress Leader Sachin Pilot MLA Rakesh Pareek Rajasthan

Rajasthan: 'सचिन पायलट के लिए खून का एक-एक कतरा दे दूंगा', विधायक बोले- भगवान ने इतना प्यारा नेता दिया है

Sun, 11 Sep 2022 10:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 11 Sep 2022 10:52 PM IST
सार

राजस्थान कांग्रेस में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट की अदावत जगजाहिर है। दोनों नेताओं के गुट भी बंटे हुए हैं। बीते कुछ दिनों से सचिन पायलट गुट के नेता लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। जिसमें पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की जा रही है।

विज्ञापन
Congress Leader Sachin Pilot MLA Rakesh Pareek Rajasthan
विधायक राकेश पारीक और सचिन पायलट। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खून तो दूर की बात है, जरूरत पड़े तो सचिन पायलट के लिए मेरी चमड़ी के खून के एक-एक कतरे को भी देने के लिए तैयार हूं, भगवान ने इतना प्यारा नेता दिया है। इस चीज को कोई भूल जाए, लेकिन मैं मेरे पिता की औलाद हूं, जिंदगी भर नहीं भूल सकता है। पोस्ट आती जाती रहती है, लेकिन सरकार से विकास में कोई भी कमी नहीं आने देंगे। 

विज्ञापन


यह किसी फिल्म का डायलॉग नहीं है। यह सभी बातें अजमेर के मसूदा से कांग्रेस विधायक राकेश पारीक ने बातें कहीं हैं। वह जिले के देवमाली गांव में तीन सितंबर एक भजन संध्या कार्यक्रम में बोल रहे थे। बता दें कि पारीक सचिन पायलट समर्थक विधायक माने जाते हैं। 
विज्ञापन


दरअसल, राजस्थान कांग्रेस में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट की अदावत जगजाहिर है। दोनों नेताओं के गुट भी बंटे हुए हैं। बीते कुछ दिनों से सचिन पायलट गुट के नेता लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। जिसमें पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की जा रही है। साथ ही उनकी तारीफ भी की जा रही है। इससे पहले भी कई विधायक पायलट को लेकर बयान दे चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पायलट ही बने मुख्यमंत्री
राजस्थान एससी आयोग के अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा ने बीते मंगलवार को जोधपुर में कहा था कि गहलोत राष्ट्रीय अध्यक्ष बनें और मुख्यमंत्री सचिन पायलट बनें तो फिर राजस्थान में हमें कोई नहीं हरा सकता। गहलोत ने अपनी पारी खूब खेल ली है। पायलट के साथ युवा और पूरी जनभावना है। यह सब जगह देखने को मिलती है। जोधपुर में भी उनका क्रेज है। जनता की भावना और आलाकमान के फैसले में मेरा भी मत है कि पायलट ही मुख्यमंत्री बनें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed