फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress Leader Aradhana Mishra Angry On Bharat Mata Ki Jai Slogan in Jaipur

Rajasthan: 'भारत माता की जय' सुनते ही भड़की कांग्रेस नेता आराधना, BJP बोली- सिर्फ एक परिवार के गुणगान से मतलब

Tue, 05 Sep 2023 09:34 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 05 Sep 2023 09:34 PM IST
सार

कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा के 'भारत माता की जय' के नारे पर भड़कने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे लेकर भाजपा नेता कांग्रेस पर जमकर हमला बोल रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस को एक विशेष परिवार के गुणगान से मतलब है।

विज्ञापन
Congress Leader Aradhana Mishra Angry On Bharat Mata Ki Jai Slogan in Jaipur
कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता और राजस्थान पर्यवेक्षक आराधना मिश्रा 'भारत माता की जय' के नारे सुनकर भड़क गईं। उन्होंने कार्यकार्ताओं को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही कहा कि कांग्रेस जिंदाबाद के अलावा भारत माता की जय का नारा लगाया तो ये अनुशासनहीनता होगी। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे भाजपा नेताओं ने शेयर पर कांग्रेस पर हमला बोला है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। नड्डा ने एक्स (ट्वीट) कर कहा कि कांग्रेस को भारत माता और संविधान से कोई मतलब नहीं है। वह केवल एक ही परिवार के गुणगान में लगी है। 

विज्ञापन


दरअसल, सोमवार को जयपुर में आदर्श नगर और हवा महल विधानसभा की वन टू वन बैठक में हंगामा हो गया था। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे लगाना शुरू कर दिए। इसके बाद वहां मौजूद कांग्रेस पर्यवेक्षक आराधना मिश्रा भड़क गईं। उन्होंने  नाराजगी जताते हुए कहा कि कांग्रेस जिंदाबाद के अलावा भारत माता की जय का नारा लगाया तो अनुशासनहीनता होगी। वीडिया सामने आने के बाद भाजपा नेताओं ने आराधना मिश्राा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। 
विज्ञापन

 
 
एक विशेष परिवार का गुणगान
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स कर लिखा- कांग्रेस को देश के सम्मान और गौरव से जुड़े हर विषय से इतनी आपत्ति क्यों है ? भारत जोड़ो के नाम पर राजनीतिक यात्रा करने वालों को 'भारत माता की जय' के उद्घोष से नफरत क्यों है? स्पष्ट है कि कांग्रेस के मन में ना देश के प्रति सम्मान है, ना देश के संविधान के प्रति और ना ही संवैधानिक संस्थाओं के प्रति। उसे तो बस एक विशेष परिवार के गुणगान से मतलब है। कांग्रेस की देश विरोधी और संविधान विरोधी मंशा को पूरा देश भलीभांति जानता है।


कांग्रेस खुद को भारत माता से ऊपर मानती है
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि 'भारत माता की जय बोलने की जगह कांग्रेस जिंदाबाद बोलो' मतलब साफ है कांग्रेस खुद को भारत माता से भी ऊपर मानती है। इसी सोच का नतीजा है कांग्रेस मुक्त भारत।

कांग्रेस के डीएनए में भरी है नफरत
बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस विधायक और पर्यवेक्षक आराधना मिश्रा की नाराजगी से पता चलता है कि कांग्रेस के डीएनए में भारत माता के प्रति कितने नफरत भरी हुई है। यह लोग भारत से प्रेम करने वाले नहीं है, बार-बार इसके उदाहरण देखने को मिल रहे हैं। कांग्रेस के नेता महाराणा प्रताप और महाराजा सूरजमल की धरती है पर आकर भारत माता का अपमान कर रहे हैं।  

ये धमंडिया कांग्रेस का असली चेहरा
सांसद दीया कुमारी ने कहा कि देश का अपमान करना कांग्रेस की आदत बन चुकी है। जयपुर में भारत माता के जयकारे लगाने को कांग्रेस पर्यवेक्षक आराधना मिश्रा अनुशासनहीनता बता रही है। मैं, मेरा और अहंकार समाहित घमंडिया कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed