{"_id":"630f94213609014b1a600db4","slug":"congress-halla-bol-rally-in-delhi-on-4-september-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कांग्रेस की चार को दिल्ली में हल्ला बोल रैली, जयपुर से दस हजार कांग्रेसी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कांग्रेस की चार को दिल्ली में हल्ला बोल रैली, जयपुर से दस हजार कांग्रेसी होंगे शामिल
Wed, 31 Aug 2022 10:32 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 31 Aug 2022 10:32 PM IST
सार
राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई रोकने में नाकाम रही है। जनता का महंगाई के कारण बुरा हाल है और सरकार पूंजीपतियों की मदद करने में व्यस्त है।
विज्ञापन
जयपुर में बैठक का किया आयोजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर दिल्ली में 4 सितंबर को महंगाई के विरोध में हल्ला बोल रैली निकाली जाएगी। इसे सफल बनाने के लिए बुधवार को राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष, राज्य मंत्री और हल्ला बोल रैली जयपुर प्रभारी धर्मेंद्र राठौड़ ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। दूदू में हुई इस बैठक में उन्होंने रैली की तैयारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन
इस दौरान राठौड़ ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई रोकने में नाकाम रही है। जनता का महंगाई के कारण बुरा हाल है और सरकार पूंजीपतियों की मदद करने में व्यस्त है। उन्होंने बताया कि जयपुर जिले से 10 हजार से अधिक कांग्रेसी हल्ला बोल रैली को सफल बनाने के लिए दिल्ली जाएंगे। बैठक में दूदू के विधायक बाबूलाल नागर ने कहा कि महंगाई से बेहाल जनता की सुध लेना सरकार की ड्यूटी है, लेकिन सत्ता के नशे में चूर केंद्र सरकार महंगाई रोकने में नाकाम रही है।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार और विधायक बाबूलाल नागर, रवि चौधरी, प्रधान पंचायत समिति दूदू श्री श्री राम सारण सहित अन्य नेता और कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। बता दें कि इससे पहले राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर अपने नये कार्यालय का विधिवत पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ भी किया।
विज्ञापन