{"_id":"57a8788b4f1c1b1762ee4486","slug":"congress-got-better-result-in-civic-body-bypoll","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थानः नगर निकाय चुनावों में भाजपा को झटका, कांग्रेस में खुशी की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थानः नगर निकाय चुनावों में भाजपा को झटका, कांग्रेस में खुशी की लहर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 08 Aug 2016 05:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में हुए नगर निकायों के उप चुनाव सत्तारूढ़ भाजपा के लिए खासे झटके वाले साबित हुए। नतीजों के अनुसार यहां विपक्षी कांग्रेस ने भाजपा को पटखनी देते हुए 37 में से 19 सीटों पर जीत हासिल की। जबकि सत्तारूढ़ भाजपा को मात्र दस सीटें ही हासिल हुईं। खास बात ये रही कि बड़ी सीटों पर कांग्रेस ने भाजपा को लगातार पीछे रखा।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी नतीजों के अनुसार छह जिलों की सात नगर पालिका व जिला परिषद और 17 जिलों की 24 पंचायत समिति सदस्यों के लिए उप चुनाव बीते पांच अगस्त को हुआ था। रविवार को इसकी मतगणनना के नतीजे घोषित हुए तो भाजपा को करारा झटका लगा।
विज्ञापन
कुल 37 सीटों के उप चुनावों में 19 जगहों पर विपक्षी कांग्रेस सत्तारूढ़ भाजपा पर हावी रही। भाजपा को कुल दस सीटें मिलीं हैं। छह सीटें निर्दलियों को मिली जबकि दो सीटें बसपा के खाते में गई। जिला परिषद की छह में से चार सीट कांग्रेस ने हासिल की।
विज्ञापन