{"_id":"fd87d99c5ba6eac2bf5c04ecf209a51c","slug":"congress-going-against-bjp-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ पर कमल बनाने पर रोक की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ पर कमल बनाने पर रोक की मांग
एजेंसी/जयपुर
Updated Tue, 19 Nov 2013 05:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस ने चुनाव आयोग और राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से हाथ पर मेहंदी से कमल बनाए जाने पर रोक की मांग की है।
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनावों के कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं के हाथ पर मेंहदी से भाजपा का चुनाव चिह्र कमल बनाए जाने के अभियान पर रोक लगाने की चुनाव आयोग से मांग की है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस के चुनाव व्यवस्था समिति के महासचिव सुशील शर्मा ने बताया कि समिति ने चुनाव आयोग एवं राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक जैन को ज्ञापन भेजकर यह मांग की है।
विज्ञापन
सुशील शर्मा ने बताया कि हाल में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष सुमन शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे के निवास पर श्रीमती राजे सहित अनेक महिलाओं के हाथों में मेंहदी से कमल का चिह्र बनाया हैं।
उन्होंने श्रीमती शर्मा के इस बयान पर एतराज जताया कि राज्यभर में एक करोड़ महिलाओं के हाथों में भाजपा का चुनाव चिह्र कमल बनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि समिति ने चुनाव आयोग से भाजपा के महिलाओं के हाथ में मेंहदी से कमल बनाये जाने के अभियान पर रोक लगाने की मांग की।