फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   congress_first list_rajasthan

राजस्थान: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची

Tue, 05 Nov 2013 04:40 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 05 Nov 2013 04:40 PM IST
विज्ञापन
congress_first list_rajasthan

राजस्थान में एक दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 63 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

विज्ञापन

पहली सूची में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके 18 मंत्रियों के अलावा 29 वर्तमान विधायकों का टिकट दिया गया है। गहलोत को उनके अपने राजनीतिक गढ़ सरदारपुरा से खड़ा किया गया है वहीं धारीवाल को कोटा उत्तर से दोबारा टिकट दिया गया है।

विज्ञापन

राज्य के 19 मंत्रियों और 29 वर्तमान विधायकों के अलावा पार्टी ने इस बार चार नए चेहरों, उर्मिला जोगी को थनागाजी सीट से, पूर्व विधायक निर्मला सहरिया की मां छतरीबाई सहरिया को किशनगंज सीट से, बलोतरा स्थित आश्रम के संत महंत निर्मल दास को सिवाना सीट से और सरपंच भंवर सिंह भाटी को कोलायत विधानसभा सीट से टिकट दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गहलोत सरकार के समर्थन में बसपा को छोड़ कर कांग्रेस में शामिल होने वाले विधायक राजेंद्र सिंह गुधा और मुरारीलाल मीणा को उनकी संबंधित सीटों उदयपुरवती और दौसा से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।


इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत को श्रीमाधोपुर क्षेत्र से, जबकि संसदीय सचिव जाहिदा खान को कामा सीट, विधानसभा में पार्टी के प्रमुख सचेतक रघु शर्मा को केकरी और उप सचेतक रतन देवासी को रानीवाड़ा विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है।


कांग्रेस पार्टी ने इस सूची में लगभग 63 नाम जारी किए हैं।


उम्मीदवारों की सूची

1. गंगानगर -जगदीश जंधू

2. करणपुर- गुरमीत सिंह कुन्नर

3. हनुमानगढ़ -विनोद कुमार लीलावाल

4. सूरतगढ़ -गंगाजल मील

5. बीकानेर -पश्चिम बीडी कल्ला

6. कोलायत- भंवर सिंह भाटी

7. डूंगरगढ़ -मंगलाराम गोदारा

8. सादुलपुर- कृष्णा पूनिया

9. सुजानगढ़ -भंवरलाल मेघवाल

10 .सूरजगढ़ -श्रवण कुमार

11. झुंझुनूं -बृजेन्द्र ओला

12. नवलगढ़ -प्रतिभा सिंह

13. उदयपुरवाटी -राजेन्द्रसिंह गुढ़ा

14. खेतड़ी- डॉ जितेन्द्र सिंह

15. फतेहपुर- भंवरू खान

16. सीकर - राजेन्द्र पारीक

17. दातारामगढ़ - नारायणसिंह

18. श्रीमाधोपुर- दीपेन्द्र सिंह

19. चौमूं- भगवान सहाय सैनी

20. हवामहल- ब्रज किशोर शर्मा

21. सिविल लाइंस- प्रतापसिंह खाचरियावास

22. तिजारा- दुर्रू मियां

23. बानसूर- शकुंतला रावत

24. थानागाजी- उर्मिला जोशी

25. रामगढ़- जुबेर खान

26. कामां- जाहिदा खान

27. डीग- कुम्हेर- विश्वेन्द्र सिंह

28. महुआ- हरिसिंह महुआ

29. सिकराय- ममता भूपेश

30. दौसा- मुरारीलाल मीणा

31. लालसोट- परसादीलाल मीणा

32. बामनवास- नवलकिशोर मीणा

33. खंड़ार - अशोक बैरवा

34. किशनगढ़- नाथूराम सिनोदिया

35. नसीदाबाद- महेन्द्रसिंह गुर्जर

36. केकड़ी- रघु शर्मा

37. जायल- मंजू मेघवाल

38. मकराना - जाकिर हुसैन

39. नावां- महेन्द्र चौधरी

40. सरदारपुरा- अशोक गहलोत

41. पोकरण- सालेह मोहम्मद

42. शिव- अमीन खां

43.  बाड़मेर- मेवाराम जैन

44. बायतू- कर्नल सोनाराम

45. पचपदरा- मदन प्रजापत

46. सिवाना- महंत निर्मल दास

47. चौहटन- पदमा राम मेघवाल

48. रानीवाड़ा- रतन देवासी

49. सिरोही- संयम लोढ़ा

50. गोगुंदा - मांगीलाल गरासिया

51. खेरवाड़ा- दयाराम परमार

52. सलूंबर- बसंती देवी मीणा

53. सागवाड़ा- सुरिन्दर बामणिया

54. गढ़ी- कांता गरासिया

55. बांसवाड़ा- अर्जुन सिंह बामणिया

56. बागीदौरा- महेन्द्रजीत सिंह मालवीया

57. कुंभलगढ़- गणेश सिंह परमार

58. सांगोद- भरतसिंह कंुदनपुर

59. कोटा उत्तर- शांति धारीवाल

60. लाड़पुरा- नईमुद्दीन

61. अंता- प्रमोद कुमार

62. किशनगंज-छतरी बाई सहरिया

63. मनोहरथाना -कैलाशचंद मीणा   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed