फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Computer instructor rape schoolgirls in Alwar

Alwar: स्कूली छात्राओं से कंप्यूटर अनुदेशक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Sun, 27 Mar 2022 01:24 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 27 Mar 2022 01:24 PM IST
सार

अलवर में स्कूल के रास्ते से दो बच्चियां लापता हो गई थी। जब पुलिस ने बच्चियों को दस्तयाब कर पूछताछ की तो कंप्यूटर अनुदेशक की घिनौनी हरकत का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
Computer instructor rape schoolgirls in Alwar
अलवर में स्कूली - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अलवर जिले के एक सरकारी स्कूल में कंप्यूटर अनुदेशक पर स्कूली छात्राओं के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। कंप्यूटर अनुदेशक को निजी संस्था के माध्यम से स्कूल में लगाया हुआ था। पुलिस ने अपहरण और गैंगरेप की धाराओं में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्र के एक स्कूल में निजी संस्था की ओर से लगाए गए कंप्यूटर अनुदेशक स्कूल में पढ़ने वाली बालिकाओं को बहला फुसलाकर अपने घर बुलाता और उनके साथ यौन शोषण करता। पिछले दिनों कक्षा अध्यापिका की ओर से परिजनों को बालिकाओं के अनुपिस्थत होने की सूचना देने पर घटना का पता चला। परिजनों ने दो दिन पहले बालिकाओं के रास्ते से लापता होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छह घंटे बाद बालिकाओं से दस्तयाब कर उनसे पूछताछ की। जिसमें बच्चियों ने पुलिस के सामने पूरी घटना बता दी। इसके बाद पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर अपहरण, बलात्कार और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी कंप्यूटर अनुदेशक को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आरोपी की ओर से आठ-दस स्कूली बालिकाओं से वीडियो कॉलिंग, मैसेज चैट और मोबाइल पर बात होने की बात भी सामने आई है। दूसरी और इस घटना से कस्बे में भारी आक्रोश है। घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाप्रभारी ने उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत करवाया और विभिन्न टीमों का गठन कर अभियुक्त को 45 घंटों में दबोचकर सलाखों के पीछे भेज दिया। मामले की जांच उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी की ओर से की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed