{"_id":"647a02b9427c3ca5890066c5","slug":"commercial-production-will-start-in-barmer-refinery-before-2024-rajasthan-news-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बाड़मेर रिफाइनरी में 2024 से पहले शुरू होगा कॉमर्शियल प्रोडक्शन, 25 % ऑयल प्रोडक्शन के साथ सबसे आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बाड़मेर रिफाइनरी में 2024 से पहले शुरू होगा कॉमर्शियल प्रोडक्शन, 25 % ऑयल प्रोडक्शन के साथ सबसे आगे
Fri, 02 Jun 2023 08:24 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 02 Jun 2023 08:24 PM IST
सार
बाड़मेर दौरे के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पचपदरा रिफाइनरी राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए महत्वाकांक्षी परियोजना है। राजस्थान रिफाइनरी ऐसी पहली रिफाइनरी है, जहां तेल शोधन के साथ पेट्रोलियम सह-उत्पादों के निर्माण के लिए पेट्रो-केमिकल कॉम्पलेक्स एक साथ विकसित होंगे।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत ने किया बाड़मेर रिफाइनरी का दौरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान और भारत के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान के बाड़मेर स्थित रिफाइनरी में 31 दिसंबर 2024 से पहले कॉमर्शियल प्रोडक्शन शुरू होगा। 25 प्रतिशत आयल प्रोडक्शन के साथ राजस्थान देश में सबसे आगे है। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में उद्योगों के लिए अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
बाड़मेर रिफाइनरी और पेट्रो केमिकल प्रोजेक्ट में स्थानीय लोगों को और ज्यादा से ज्यादा रोजगार मुहैया कराने के निर्देश सीएम अशोक गहलोत ने दिए हैं। 25 प्रतिशत के साथ तेल उत्पादन में राजस्थान देश में सबसे आगे है। शुक्रवार को बाड़मेर दौरे के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पचपदरा रिफाइनरी राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए महत्वाकांक्षी परियोजना है। राजस्थान रिफाइनरी ऐसी पहली रिफाइनरी है, जहां तेल शोधन के साथ पेट्रोलियम सह-उत्पादों के निर्माण के लिए पेट्रो-केमिकल कॉम्पलेक्स एक साथ विकसित होंगे। इस परियोजना से राजस्थान पेट्रोलियम आधारित उद्योगों का हब बनेगा। उन्होंने कहा कि यहां सुनियोजित निवेश से स्थानीय लोगों को रोजगार और राज्य को राजस्व मिलेगा। साथ ही विभिन्न उद्योगों के लिए अपार संभावनाएं पैदा होंगी।
विज्ञापन
एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी परियोजना की समीक्षा बैठक ली
गहलोत ने बाड़मेर के पचपदरा स्थित एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (एचआरआरएल) परियोजना की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर 2024 से पहले ही कॉमर्शियल प्रोडक्शन शुरू होने से विकास की गति बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यह हमारा ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ है। राजस्थान रिफाइनरी से विशेषकर पश्चिमी क्षेत्र के लोगों का एक बड़ा सपना साकार होगा। प्रदेश आर्थिक विकास में नए आयाम स्थापित करेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में वर्ष 2013 में शिलान्यास के बाद विभिन्न कारणों से कार्यों पर प्रतिकूल असर पड़ा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में यह 37229 करोड़ रुपए, वर्ष 2017 में 43129 और अब 72937 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजना हो गई है। इसके बावजूद खुशी है कि क्षेत्र की जनता के संघर्ष और हमारी सरकार की कोशिशों से परियोजना ने अब गति पकड़ी है। एचपीसीएल के अधिकारी अपने संसाधनों को बढ़ाकर इसे अधिक गति दे रहे हैं। राज्य सरकार परियोजना को शीघ्र पूरा करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
संसाधन जुटाकर रिफाइनरी के लिए बिजली आपूर्ति के लिए संभावनाएं भी तलाशी जाएं-सीएम
गहलोत ने प्रमुख रिफाइनरी यूनिट्स और पेट्रो-केमिकल यूनिट्स की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने नवीनतम तकनीक युक्त इस परियोजना के आसपास औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने और ग्रीनरी के कार्यों में गति लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिसर में या नजदीक ही युवाओं के लिए प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया जाए ताकि परियोजना के लिए कुशल मानव संसाधन तैयार हो सके। उन्होंने कहा कि परिसर में ही संसाधन जुटाकर रिफाइनरी के लिए आवश्यक विद्युत आपूर्ति के लिए संभावनाएं भी तलाशी जाए।
6 लेन की सड़क का निर्माण कराए केंद्र सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि रिफाइनरी परियोजना को गति देने के लिए केंद्र सरकार जोधपुर से पचपदरा व बाड़मेर तक 6 लेन की सड़क का निर्माण कराए। इसे अमृतसर-जामनगर (भारतमाला परियोजना) से जोड़े। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री से पत्र लिखकर आग्रह करेगी। एचपीसीएल अधिकारी भी केंद्र सरकार के समक्ष यह विषय रखें।
इन्क्रीमेंटल अंशपूंजी 2583 करोड़ रुपए के भुगतान की मंजूरी
गहलोत ने कहा कि एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड की इन्क्रीमेंटल अंशपूंजी में राज्य सरकार की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी के तहत 2583 करोड़ रुपए के भुगतान की मंजूरी दे दी गई है। इससे कार्यों को गति मिलेगी और परियोजना समयबद्ध रूप से पूरी हो सकेगी। इस अंशपूंजी के लिए एचपीसीएल के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।
रिफाइनरी इकाइयों का लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा
एचपीसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में 72,937 करोड़ रुपए की इस परियोजना का मैकेनिकल कार्य मई, 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मई 2023 तक 30 हजार करोड़ रुपए व्यय कर कार्य कराए जा चुके हैं। इससे रिफाइनरी इकाइयों का लगभग 80 प्रतिशत निर्माण कार्य हो चुका है। अभी 25 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिल रहा है। बैठक में वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी और पूर्व राजस्व मंत्री और बायतू विधायक हरीश चौधरी ने अधिकारियों से प्रोजेक्ट साइट पर सघन पौधारोपण कराने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलटी (सीएसआर) के तहत स्थानीय आवश्यकता के अनुरूप जनप्रतिनिधियों की राय से विकास कार्य भी कराए जाएं।
इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रिफाइनरी परिसर में पौधारोपण किया और अधिकारियों के साथ परियोजनाओं का निरीक्षण भी किया। समीक्षा बैठक में खान और पेट्रोलियम मंत्री प्रमोद जैन भाया, विधायक मदन प्रजापत, मुख्य सचिव उषा शर्मा, मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. गोविन्द शर्मा, खान और पेट्रोलियम विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव वीनू गुप्ता, रीको अध्यक्ष कुलदीप रांका, प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा भास्कर ए सांवत, जिला कलक्टर अरूण पुरोहित सहित एचआरआरएल और ईआईएल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
कांग्रेस विधायक ने केंद्र पर बोला हमला
बाड़मेर के बायतु से कांग्रेस विधायक और पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी ने ट्वीट कर कहा- केंद्र सरकार ने बाड़मेर की जनता के साथ धोखा किया है। पचपदरा रिफाइनरी में सीएसआर फंड को 2.5 प्रतिशत की जगह .25 प्रतिशत कर दिया है।