{"_id":"62ac7669b3b7fb65805ecbd6","slug":"college-students-support-of-agneepath-scheme-in-kota-took-out-rally-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अग्निपथ योजना के समर्थन में उतरे कॉलेज के छात्र, कोटा में शहीद स्मारक से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अग्निपथ योजना के समर्थन में उतरे कॉलेज के छात्र, कोटा में शहीद स्मारक से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली
Fri, 17 Jun 2022 09:40 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 17 Jun 2022 09:40 PM IST
सार
राजस्थान के कोटा जिले में अग्निपथ योजना के समर्थन में कॉलेज के छात्रों ने रैली निकाली। उन्होंने इस योजना को युवाओं के लिए बेहतर बताया है।
विज्ञापन
योजना के समर्थन में युवाओं ने निकाली रैली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर देश के कई राज्यों में विरोध हो रहा है। राजस्थान के भी कई जिलों में योजना को लेकर लगातार प्रदर्शन किया जा रहे हैं। भरतपुर और सीकर में युवाओं की भीड़ ने उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान पत्थरबाजी और तोड़-फोड़ भी की गई। इसके विपरीत कोटा में अग्निपथ योजना के समर्थन में भी लोग सड़कों पर उतर आए हैं।
विज्ञापन
शिक्षा नगरी के नाम से मशहूर कोटा में अग्निपथ योजना के समर्थन में गवर्नमेंट कॉलेज के छात्र सड़कों पर उतर आए। सैकड़ों छात्रों ने शाहिद स्मारक से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर योजना का भरपूर समर्थन किया। इस दौरान उन्होंने अग्निपथ योजना को युवाओं के लिया एक सुनहरा अवसर बताया।
विज्ञापन