फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   coach like seven star hotel ran on rent

किराए पर दौड़ा 'सात सितारा होटल'

Sat, 09 Mar 2013 05:30 PM IST
जयपुर/समीर शर्मा
जयपुर/समीर शर्मा Updated Sat, 09 Mar 2013 05:30 PM IST
विज्ञापन
coach like seven star hotel ran on rent

रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड अध्यक्ष जिस सात सितारा होटल जैसी सुविधाओं वाले डिब्बे में सफर करते हैं, उसे रेलवे ने पहली बार किराए पर आनन्दपुर ट्रस्ट की गुरुमाता के लिए उपलब्ध करवाया। इतिहास में सामंतशाही और राजशाही का उदाहरण रहा यह विशेष डिब्बा आजादी से पहले भारत में अंग्रेजी हुकूमत के बड़े रसूखदारों के सफर में काम आता था।

विज्ञापन


गुरुमाता और उनके चुनिन्दा शिष्यों ने दिल्ली से जयपुर तक इस शाही डिब्बे में सफर किया। जयपुर तक यह विशेष डिब्बा न्यूभुज-बरेली एक्सप्रेस के साथ जुड़कर आया और स्टेशन पर इसे अलग किया गया। डिब्बे के इंतजार में गुरुमाता के दर्जनों स्वागतकर्ताओं के साथ रेलवे के कुछ अधिकारी व कर्मचारी भी थे, जिन्हें इस डिब्बे को इस ट्रेन से अलग कर दिल्ली तक वापस भेजने की व्यवस्था करनी थी।
विज्ञापन


इस शाही डिब्बे को रात 11 बजे के बाद हरिद्वार मेल से जोड़कर जयपुर से दिल्ली भेजा गया। जयपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार शाम करीब छह बजे जैसे ही न्यूभुज-बरेली एक्सप्रेस (14311) के साथ यह शाही डिब्बा आया, यात्रियों और इसे देखने वालों के बीच यह कौतुहल का विषय बन गया। सभी की आंखें इसे नीहार रही थीं और लोग इस डिब्बे की जानकारी लेने को आतुर दिखे। ट्रेन करीब बीस मिनट देरी से आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसान नहीं किराए पर लेना
उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि इस डिब्बे को किराए पर लेने के लिए रेल मंत्री या रेलवे बोर्ड अध्यक्ष स्तर की सिफारिश चाहिए। उन्होंने कहा बताया कि हर किसी के चाहने पर यह डिब्बा किराए पर नहीं लिया जा सकता। इस डिब्बे को रेलवे जोन के महाप्रबंधक भी निरीक्षण पर जाने के लिए काम में लेते हैं।


चलता-फिरता महल
इस डिब्बे को रेलवे में ओसी कहा जाता है, लेकिन यह पटरी पर दौड़ता महल माना जा सकता है। यह डिब्बा पूरी तरह वातानुकुलित है, जिसमें ड्राइंग रूम, डाइनिंग हॉल, डबल बेडरूम व आधुनिक सुविधाओं वाले बाथरूम सहित कई अन्य प्रकार की सुविधाओं से लैस है। इस डिब्बे में किचन और खानसामा भी साथ में ही चलते हैं। पीए के लिए अलग रूम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed