{"_id":"64d4d270d6e0fdcfc5089753","slug":"cm-gehlot-says-i-can-hardly-use-three-percent-of-mobile-listen-to-old-songs-on-youtube-and-make-calls-sms-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सीएम गहलोत बोले- मैं मोबाइल का 3% यूज मुश्किल से कर पाता हूं... लेकिन, महिलाएं बहुत होशियार हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सीएम गहलोत बोले- मैं मोबाइल का 3% यूज मुश्किल से कर पाता हूं... लेकिन, महिलाएं बहुत होशियार हैं
Thu, 10 Aug 2023 05:35 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 10 Aug 2023 05:35 PM IST
सार
सीएम गहलोत ने कहा- मैं बाड़मेर गया था। वहां एक महिला सुशील देवी मिली जो 10वीं पास थी। उसको सरकार की सब योजनाओं की जानकारी थी। वो फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम सब चला लेती थी। वो समाज के लिए कितनी मदद कर रही होगी, इसका अंदाजा लगा सकते हो।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना का शुभारंभ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम अशोक गहलोत ने कहा- कोई भी मोबाइल फोन का 10 परसेंट यूज नहीं कर पाता होगा। मैं तो 3 परसेंट भी मुश्किल से यूज पाता हूं। मैं भी यू-ट्यूब पर पुराने गाने सुनता हूं। दो-चार एक्टिविटी और कर लेता हूं।
विज्ञापन
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में सीएम गहलोत ने महिलाओं को इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के शुभारम्भ के मौके पर संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा- मैं फोन पर यू-ट्यूब के अलावा दो-चार एक्टिविटी कर लेता हूं। किसी को फोन कर लिया, एसएमएस भेज दिया, खाली इतना ही आता है मुझे। महिलाएं तो आजकल बहुत होशियार हैं।
विज्ञापन
सीएम गहलोत ने कहा- मैं बाड़मेर गया था। वहां एक महिला सुशील देवी मिली जो 10वीं पास थी। उसको सरकार की सब योजनाओं की जानकारी थी। वो फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम सब चला लेती थी। वो समाज के लिए कितनी मदद कर रही होगी, इसका अंदाजा लगा सकते हो। गहलोत ने कहा- 'सीखो डिजिटल, सिखाओ डिजिटल', डिजिटल सखी हैंडबुक सीखना बहुत बड़ी बात है।
विज्ञापन
सरकारी योजनाओं की जानकारी तमाम मोबाइल फोन पर आएगी
सीएम गहलोत ने महिलाओं से कहा- मोबाइल के उपयोग सीखना बहुत बड़ी बात है। आप मोबाइल से और काम तो करें ही सरकारी योजनाओं की जानकारी तमाम मोबाइल फोन पर आएगी, आ सकती है। इंटरनेट पर आप देख सकते हैं, गूगल कर सकते हैं और गांव में गरीबों का भला कर सकते हो, लोगों का भला कर सकते हो। सोशल वर्क कर सकते हो, घर-घर समझा सकती हो ये योजना शिक्षा की है, स्टार्ट अप की है, महिलाओं की है।
सरकार की सैकड़ों योजनाओं की जानकारी आप मोबाइल पर निकालकर गरीब और परिवार को भला कर सकती हो, मैं आह्वान करना चाहता हूं मेरी थीम क्या है वो बताना चाहता हूं। आप मोबाइल और आईटी की एक्स्पर्ट बन जाएं और गवर्नेंस सीख जाएं, साथ में गरीबों और गांव वालों की मदद कर सकें। नॉलेज को बांट सकें।