{"_id":"645fc1e89eecf03cb40e2213","slug":"cm-gehlot-said-on-the-karnataka-election-result-the-result-came-as-i-expected-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कर्नाटक चुनाव परिणाम पर CM गहलोत बोले- मुझे जैसी उम्मीद थी, वैसा परिणाम आया, राहुल गांधी की हुई जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कर्नाटक चुनाव परिणाम पर CM गहलोत बोले- मुझे जैसी उम्मीद थी, वैसा परिणाम आया, राहुल गांधी की हुई जीत
Sat, 13 May 2023 10:29 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 13 May 2023 10:29 PM IST
सार
सीएम अशोक गहलोत ने शनिवार को जोधपुर के हरिया ढाना गांव में आयोजित महंगाई बचत राहत शिविर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने लाभार्थी परिवारों से मुलाकात की और उन्हें गारंटी कार्ड भी वितरित किए। साथ ही सीएम ने दिव्यांगों को स्कूटी वितरण के अलावा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोधपुर में सीएम के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता भंवर जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। शिविर का अवलोकन कर सीएम ने यहां लाभार्थी परिवारों से एक- एक कर मुलाकात की। इससे पहले सीएम ने मीडिया से बात करते हुए कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर कहा कि जिस तरह का षड्यंत्र किया गया। पहले स्टे लगाया, फिर हटाया, सुनवाई हुई और राहुल गांधी को सदन में बोलने ननहीं दिया।
विज्ञापन
फिर लोकसभा सदन से निलंबन कर दिया। कर्नाटक की जनता ने इसका और अन्य मुद्दों का इन्हें (भाजपा) जवाब दिया है। सीएम ने कहा कि उन्हें जैसी उम्मीद थी वैसा ही परिणाम आया है।
विज्ञापन
गहलोत बोले-मैं भी दो तीन बार कर्नाटक गया था। वहां जिस तरह से राहुल गांधी की यात्रा के दौरान लोगों का हुजूम उमड़ा था। इससे साफ हो गया था कि कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, राहुल गांधी और शिवकुमार ने मेहनत की है और भी तमाम लोगों ने साथ दिया। जिस तरह से यह लोग सरकार गिरा रहे हैं, वहां की जनता समझ गई।
विज्ञापन
बीजेपी चुनी हुई सरकार को गिरा रही
सीएम ने कहा कि कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य्प्रदेश और राजस्थान में भाजपा की दाल नहीं गली, वरना राजस्थान में भी सरकार गिराने में कोई कमी नहीं रखी। हमने सरकार गिरने नहीं दी। राजस्थान की जनता भी इनके हथकंडे समझ चुकी हैं। जनता जान चुकी हैं कि बीजेपी चुनी हुई सरकार को हॉर्स ट्रेडिंग कर खरीद फरोख्त कर गिरा रही है ,तो फिर लोकतंत्र कहां रहेगा। लोकतंत्र कमजोर हो जाएगा। देश को लोग भी यह कभी सहन नही करेंगे।