{"_id":"64f7306661cb58d7b40dc615","slug":"cm-gehlot-osd-lokesh-sharma-attacked-gajendra-singh-shekhawat-on-bjp-parivartan-yatra-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: लोकेश शर्मा बोले- खाली मैदान और सूनी कुर्सियां, अस्तित्व बचाने परिवर्तन का राग अलाप रहे BJP नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: लोकेश शर्मा बोले- खाली मैदान और सूनी कुर्सियां, अस्तित्व बचाने परिवर्तन का राग अलाप रहे BJP नेता
Tue, 05 Sep 2023 07:13 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 05 Sep 2023 07:13 PM IST
सार
प्रदेश में किसानों की सुरक्षा और खुशहाली के लिए परिवर्तन संकल्प यात्रा में साथ आएं और परिवर्तन लाएं। केंद्रीय मंत्री शेखावत के इस बयान पर सीएम गहलोत के ओएसडी शर्मा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अपना अस्तित्व बचाने के लिए भाजपा नेता परिवर्तन का राग अलाप रहे हैं।
विज्ञापन
ओएसडी लोकेश शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के आरोपों पर सीएम अशोक गहलोत के विशेषाधिकारी (ओएसडी) लोकेश शर्मा ने पलटवार कर जवाब दिया है। लोकेश शर्मा ने कहा- खाली मैदान और सूनी कुर्सियों की कतारों के बीच अपने अस्तित्व को बचाने की जुगत में बीजेपी नेता परिवर्तन का राग अलाप रहे हैं।
विज्ञापन
लोकेश शर्मा ने एक्स (ट्वीट) कर कहा- 'खाली मैदान में सूनी कुर्सियों की कतारों के बीच अपने अस्तित्व को बचाने की जुगत में परिवर्तन का राग अलाप रहे भाजपा के नेता याद करें, जब किसान विरोधी कृषि कानूनों के बारे में अन्नदाता ने प्रश्न किए थे, तो उनसे जवाब तक देते नहीं बना था। चुनाव के समय वोट की फसल काटने के लिए किसान हितैषी बन रही भाजपार्टी की असलियत राजस्थान के किसान भाई भलीभांति समझते हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री शेखवात का ट्वीट
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत में ट्वीट कर लिखा था 'प्रदेश में किसानों की सुरक्षा और खुशहाली के लिए परिवर्तन संकल्प यात्रा में साथ आएं और परिवर्तन लाएं'। इस पर लोकेश शर्मा ने पलटवार किया है। गौरतलब है कि सियासी संकट के समय हुई फोन टैपिंग मामले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा के खिलाफ दिल्ली की कोर्ट में मुकदमा दर्ज कर रखा है। जिस पर सुनवाई और तारीखें पड़ने का दौर जारी है।
विज्ञापन