फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Ashok Gehlot targets Centre government and Gajendra Singh Shekhawat regarding Eastern Rajasthan Canal project

Rajasthan: ईआरसीपी को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सीएम गहलोत बोले-केंद्र के भेदभाव पर शेखावत छिड़क रहे नमक 

Wed, 13 Apr 2022 04:47 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 13 Apr 2022 04:47 PM IST
सार

ईआरसीपी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ जंग छेड़ दी है। एक बार फिर सीएम गहलोत ने गजेंद्र शेखावत को घेरा है।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot targets Centre government and Gajendra Singh Shekhawat regarding Eastern Rajasthan Canal project
सीएम अशोक गहलोत - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। सीएम ने सोशल मीडिया पर #ERCP_नेशनलप्रोजेक्टबनाओ की मुहिम छेड़ रखी है। एक बार फिर बुधवार को मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि आखिर राजस्थान के साथ केंद्र सरकार भेदभाव क्यों कर रही है?

विज्ञापन


सीएम गहलोत ने कहा कि आज पीसीसी के आह्वान पर अजमेर, जयपुर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, झालावाड़, बारां, कोटा, बूंदी, टोंक, अलवर, भरतपुर और धौलपुर में पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) को लेकर कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। ये प्रदर्शन प्रधानमंत्री मोदी की वादाखिलाफी के विरोध में है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि प्रधानमंत्री जी आपने 2018 में चुनाव से पहले कहा था कि ईआरसीपी से 13 जिलों में रहने वाली प्रदेश की 40 फीसदी जनता को पीने का मीठा पानी और किसानों को सिंचाई जल मिल सकेगा लेकिन तीन साल बीत जाने के बावजूद केंद्र सरकार ने ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा नहीं दिया। जब दूसरे प्रदेशों में चल रहीं 16 परियोजनाओं को राष्ट्रीय परियोजना बनाया जा सकता है तो राजस्थान जैसे मरुस्थलीय और गहराते जलस्तर और बिना बारहमासी नदियों के राज्य की इस जल परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित ना करना हर किसी के समझ के परे है।

विज्ञापन
विज्ञापन



आखिर राजस्थान के साथ केंद्र सरकार भेदभाव क्यों कर रही है? सीएम ने कहा कि ऊपर से आपके जलशक्ति मंत्री घाव पर नमक छिड़क रहे हैं कि प्रधानमंत्री जी ने अपनी अजमेर की चुनावी सभा के दौरान ईआरसीपी के बारे में एक शब्द भी नहीं बोला। 


वहीं गहलोत के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर निशाना साधा है। खाचरियावास ने कहा कि मेरे कहने से तो शेखावत इस्तीफा देंगे नहीं पर कम से कम जनता की पानी की मांग को सुन लें। उन्होंने तो प्रधानमंत्री के वादे को नकार दिया। मुख्यमंत्री और जलदाय मंत्री दोनों जोधपुर से हैं। कम से कम उसी लाज रखो। पानी के लिए परेशान प्रदेश की जनता को आप धोखा दे रहे हो। 


बता दें कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करवाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने 13 जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसी नेता केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। 



अजमेर में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वादाखिलाफी के विरोध में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में जमकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का पुतला फूंका । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed