Bharat Jodo Yatra: क्या राहुल गांधी ने सचिन पायलट के कंधे पर हाथ रखकर दिया सियासी संदेश, वायरल हो रही तस्वीर
भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को झालावाड़ से शुरू हुई। इस यात्रा से दो तस्वीर सामने आई, जिसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। पहली तस्वीर में राहुल के साथ पायलट और गहलोत साथ-साथ चलते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर राहुल और सचिन पायलट की है, जिसे पायलट समर्थक जमकर शेयर कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में मंगलवार को दूसरा दिन है। यात्रा मंगलवार को झालावाड़ के खेल संकुल से शुरू हुई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट की आपसी खींचतान तो जगजाहिर है लेकिन भारत जोड़ो यात्रा में सीएम गहलोत और सचिन पायलट राहुल गांधी से कदम से कदम मिलाकर चलते दिखे। इस यात्रा में पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत कई मंत्री भी शामिल हैं।
भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में आने से पहले सचिन पायलट और अशोक गहलोत में टकराव फिर सामने आ गया था। यात्रा में बाधा न हो, ऐसे में आलाकमान ने पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल को जयपुर भेजा और दोनों नेताओं को बयानबाजी से दूर रहने के लिए समझाया। दोनों में मन के भेद मिटे या ना मिटे लेकिन भारत जोड़ो यात्रा के बहाने गहलोत और पायलट एक मंच पर एकसाथ देखने को मिल रहे हैं। राहुल के स्वागत में आयोजित सभा में सचिन पायलट और गहलोत एक दूसरे का हाथ पकड़कर डांस करते नजर आए। अब दोनों राहुल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों की दूरियां अब कम हो रही हैं।
#WATCH | Rajasthan CM Ashok Gehlot & Congress Leader Sachin Pilot walk together with Rahul Gandhi in Bharat Jodo yatra in Jhalawar, Rajasthan
— ANI (@ANI) December 6, 2022
Source: AICC pic.twitter.com/Lws4sgcIVS
पायलट समर्थक जमकर शेयर कर रहे तस्वीर
झालावाड़ में भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन एक और नजारा देखने को मिला। सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और सचिन पायलट की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें राहुल सचिन पायलट के कंधे पर हाथ रखे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को पायलट समर्थक जमकर शेयर कर रहे हैं। राहुल और पायलट की इस नई तस्वीर पर सियासी गलियारों में चर्चा भी तेज हो गई है कि क्या राहुल कंधे पर हाथ रखकर कोई सियासी संकेत दे रहे हैं। पायलट समर्थक इसे युवा और नए नेतृत्व का इशारा मान रहे हैं। फिलहाल, राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के रहने तक तो कोई हेरफेर नहीं होगा। अब आगे सचिन पायलट और गहलोत की लड़ाई किस मोड़ पर जाती है, ये आने वाला वक्त ही बताएगा।
दो युवा नेतृत्व @RahulGandhi & @SachinPilot मिलकर देश की तस्वीर बदलेंगे। pic.twitter.com/t7ZAq0XviX
— Shakuntala Sahu MLA (@ShakuntalaSahu0) December 6, 2022
कंधे से मिलाकर कंधा,
— Deepak Bhati Chotiwala (@CHOTIWALA) December 6, 2022
हाथों में लेकर हाथ।
नफरत को मिटाकर,
मोहब्बत का करेंगे आगाज़।।@SachinPilot #BharatJodoYatra pic.twitter.com/jffCj4Qzmp