फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Ashok Gehlot Pratapgarh Visit says Rajasthan will remain in my heart

Rajasthan: सीएम गहलोत बोले- मैं कहीं भी रहूं राजस्थान मेरे दिल में रहेगा, प्रदेश के विकास के लिए हमेशा तैयार

Thu, 15 Sep 2022 11:25 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 15 Sep 2022 11:25 AM IST
सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को प्रतापगढ़ दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ में हर काम को मैंने प्राथमिकता के साथ किया है। विधायक मीणा की ओर से स्टेडियम की मांग को भी जल्दी पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot Pratapgarh Visit says Rajasthan will remain in my heart
सीएम अशोक गहलोत - फोटो : Social Media

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को एक दिन के दौरे पर प्रतापगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं कहीं भी रहूं, राजस्थान मेरे दिल में रहेगा। प्रदेश के विकास के लिए हमेशा तैयार रहूंगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ में विकास कार्यों के लिए हमेशा प्राथमिकता दी है। 

विज्ञापन


प्रतापगढ़ पंहुचे सीएम अशोक गहलोत का हेलीपैड पर विधायक रामलाल मीणा और जनजाति मंत्री अर्जुन बामनिया ने स्वागत किया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम का स्वागत किया। स्वागत के बाद विधायक रामलाल मीणा ने सीएम गहलोत के कार्यों की प्रशंसा की। इसके साथ सीएम गहलोत से स्टेडियम विकास के लिए 25 करोड़ रुपए की मांग भी की। मीणा ने सीएम से नॉन टीएसपी क्षेत्र के लोगों को उनके गृह जिले में लगाने की भी अपील की।

विज्ञापन


तेज बारिश के बाद भी लोग मुख्यमंत्री की सभा में जुटे रहे। तेज बारिश के कारण विधायक के भाषण के बाद सीधे सीएम ने अपना उद्बोधन शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रतापगढ़ में विकास कामों के लिए विधायक मीणा की ओर से कहे हर काम को मैंने प्राथमिकता के साथ किया है। रामलाल ने जो स्टेडियम की मांग की है, उसको भी प्राथमिकता के साथ पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने आगे कहा कि प्रदेश में सरकार की ओर से ग्रामीण ओलंपिक की शुरआत की है। प्रदेश भर के 30 लाख लोग खेलों में भाग ले रहे हैं। जिसमें से दस लाख महिलाएं भी खेल में शामिल हुई हैं। देश दुनिया में खेलों को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान से इस अभियान की शुरुआत की गई है। गहलोत ने अपने भाषण में मोदी से ही इस अभियान को देश भर में शुरू करने की अपील की है। 


सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने खेलों के लिए 40 लाख रुपए खर्च किए हैं लेकिन भामाशाहों की मदद से इस खेल में और भी कई बड़े काम हुए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में भी राजस्थान ने चिरंजीवी योजना को शुरू कर के गरीबों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पंहुचाई है। विधायक रामलाल मीणा ने संविदा कर्मियों की तन्खवा बढ़ाने की मांग पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दीपावली के बाद 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की भी बात अपने उद्बोधन में कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed