{"_id":"641735c151f332af3b0fb543","slug":"cm-ashok-gehlot-on-indira-gandhi-reaction-over-rahul-gandhi-notice-from-delhi-police-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: गहलोत बोले- राहुल के घर पुलिस का जाना याद दिलाता है इंदिरा गांधी का जमाना, सबको पता है क्या हुआ था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: गहलोत बोले- राहुल के घर पुलिस का जाना याद दिलाता है इंदिरा गांधी का जमाना, सबको पता है क्या हुआ था
Sun, 19 Mar 2023 09:48 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 19 Mar 2023 09:48 PM IST
सार
राहुल गांधी के घर पहुंची पुलिस को लेकर सीएम गहलोत ने ऐसा बयान दे दिया जिससे उनकी ही पार्टी पर सवाल खड़े हो गए हैं। गहलोत ने राहुल गांधी से पूछताछ की तुलना इंदिरा गांधी के शासन में लगी इमरजेंसी से कर दी। उन्होंने कहा- इंदिरा गांधी के समय में ऐसी हरकतें हुईं तो सबको पता है क्या हुआ था।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिल्ली पुलिस रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घर पहुंची है। पुलिस की टीम राहुल से कश्मीर में दिए गए बयान को लेकर बात करना चाहती थी। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने जो बयान दिया अब उसकी खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
सीएम गहलोत ने ऐसा बयान दे दिया जिससे उनकी ही पार्टी पर सवाल खड़े हो गए हैं। गहलोत ने राहुल गांधी से पूछताछ की तुलना इंदिरा गांधी के शासन में लगी इमरजेंसी से की है। गहलोत ने कहा- पुलिस का राहुल के घर जाना और फिर अंदर घुसना इंदिरा गांधी के जमाने की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि जब इंदिरा गांधी के समय में इस तरह की हरकतें हुईं थीं तो उसका परिणाम क्या हुआ था सबको मालूम है क्या हुआ था, मुंह की खानी पड़ी थी उन लोगों को।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत के इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। भाजपा ने भी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। गहलोत के इस बयान पर कांग्रेस नेता भी कुछ भी बोलने से बच रह हैं।
विज्ञापन
दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 30 जनवरी को श्रीनगर में एक बयान दिया था। इस बयान में उन्होंने कहा था कि मैंने कश्मीर में महिलाओं से मुलाकात की थी। इस दौरान कई महिलाओं ने उनसे यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। आज भी महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न हो रहा है। इसी बयान को लेकर दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को नोटिस दिया था। दिल्ली पुलिस राहुल से उन महिलाओं की डिटेल्स जानना चाहती है, जिससे कानूनी कार्रवाई की जा सके।