{"_id":"64fc7c048986de6d33068163","slug":"cm-ashok-gehlot-made-friendship-between-saale-mohammad-and-ruparam-meghwal-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सीएम गहलोत ने कराई मंत्री मोहम्मद और विधायक रूपाराम की दोस्ती, हेलिकॉप्टर में मिलवाया हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सीएम गहलोत ने कराई मंत्री मोहम्मद और विधायक रूपाराम की दोस्ती, हेलिकॉप्टर में मिलवाया हाथ
Sat, 09 Sep 2023 07:37 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 09 Sep 2023 07:37 PM IST
सार
मंत्री साले मोहम्मद और जैसलमेर विधायक रूपाराम मेघवाल के बीच के मनमुटाव को सीएम अशोक गहलोत ने खत्म करा दिया है। जिसके बाद दोनों नेताओं ने गहलोत को विश्वास दिलाया कि आगामी विधानसभा चुनाव में वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को जिताने के लिए जी जान से प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
सीएम गहलाेत ने हेलिकॉप्टर में दोनों नेताओं साथ बैठाया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए पार्टी नेताओं का एकजुट होना जरूरी होता है। ऐसे में सीएम अशोक गहलोत ने जैसलमेर दौरे पर कांग्रेस के दो नेताओं की दोस्ती कराकर एकता का संदेश दिया है। ये दोनों नेता है एक दूसरे के धुर विरोधी माने जाने वाले मंत्री साले मोहम्मद और जैसलमेर विधायक रूपाराम मेघवाल।
विज्ञापन
इन दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद को सीएम गहलोत ने रामदेवरा प्रवास के दौरान हेलिकॉप्टर में साथ बैठाकर सुलझा दिया। उन्होंने अपने सामने दोनों नेताओं के हाथ भी मिलवाए और पुराने गिले शिकवे भूलकर नए सिरे से आगे बढ़ने की बात कही।
विज्ञापन
दरअसल, पिछले कुछ समय से कांग्रेस सरकार में मंत्री साले मोहम्मद और जैसलमेर विधायक रूपाराम मेघवाल के बीच मनमुटाव चल रहा था। कई बार दोनों नेताओं ने एक दूसरे के खिलाफ बयान भी दिए थे। इससे पार्टी की छवि खराब हो रही थी। अब सीएम अशोक गहलोत ने दोनों नेताओं के बीच सुलह करा दी है। जिसके बाद दोनों नेताओं ने गहलोत को विश्वास दिलाया कि आगामी विधानसभा चुनाव में वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को जिताने के लिए जी जान से प्रयास करेंगे। पुराना बातों को भुलाकर नए सिरे से पार्टी के हित में काम करेंगे।
विज्ञापन