{"_id":"62a6f171327cf51da8160021","slug":"cm-ashok-gehlot-has-been-detained-in-delhi-protest-against-ed-case-against-rahul-gandhi-and-sonia-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: राहुल गांधी पर ईडी के एक्शन का विरोध करने पहुंचे सीएम गहलोत, दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: राहुल गांधी पर ईडी के एक्शन का विरोध करने पहुंचे सीएम गहलोत, दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
Mon, 13 Jun 2022 02:08 PM IST
रोमा रागिनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Mon, 13 Jun 2022 02:08 PM IST
सार
राहुल गांधी को पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर बुलाए जाने के विरोध में देशभर में कांग्रेस नेता प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में दिल्ली में ईडी दफ्तर जाते समय सीएम गहलोत सहित कई कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
हिरासत में सीएम गहलोत
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दिल्ली में हिरासत में लिया गया है। सीएम के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश, मुकुल वासनिक, दिग्विजय सिंह, दीपेंद्र हुड्डा पवन खेड़ा पीएल पूनिया, गौरव गोगोई, मीनाक्षी नटराजन सहित कई कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पुलिस ने ईडी दफ्तर जाते समय पुलिस वैन में बिठा लिया। कांग्रेस नेताओं को सेन्ट्रल दिल्ली से दूर बस में बैठा कर दिल्ली के एक दूसरे कोने में किसी पुलिस स्टेशन में ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान सीएम गहलोत ने पुलिस वैन का एक वीडियो भी जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि हमें पुलिस वैन में बिठाकर ले जाया जा रहा है। इसके बाद भी कांग्रेस नेताओं में उतना ही जोश और जज़्बा है। आज जिस तरह कांग्रेस पार्टी के शांतिपूर्ण मार्च को रोका जा रहा है, यह तानाशाही पूरा देश देख रहा है। कांग्रेस मुख्यालय की घेराबंदी कर दी गई है, चारों तरफ पुलिस लगा दी गई है। नेता-कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा है। मुझे भी ईडी ऑफिस जाते समय साथियों के साथ हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
दरअसल, नेशलन हेराल्ड केस के मामले में प्रर्वतन निदेशालय दिल्ली ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस बार कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों को बुलाया गया था लेकिन सोनिया गांधी तबियत खराब होने के कारण पूछताछ में नहीं पहुंच सकी हैं। राहुल गांधी को ईडी दफ्तर बुलाए जाने के विरोध में कांग्रेसी दिल्ली सहित पूरे देश में प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
जयपुर में भी प्रदर्शन
कांग्रेस के इस प्रदर्शन को लेकर देश भर के बड़े नेता दिल्ली पहुंचे हुए हैं। दिल्ली के अलावा राजस्थान में भी बड़ा प्रदर्शन हुआ है। राजस्थान के जयपुर में पीसीसी मुख्यालय से पैदल मार्च के रूप में हजारों कांग्रेसी ईडी के जयपुर कार्यालय पहुंचे हैं और वहां जाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है। पूरे देश के लोगों में गुस्सा है और मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। मार्च में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, रमेश मीणा, बीडी कल्ला, रामलाल जाट और शकुंतला रावत, विधायक और पार्टी के अन्य नेता शामिल हुए।