फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Ashok Gehlot gave instructions for special girdawari for crop damage due to hailstorm in Rajasthan

Rajasthan: किसानों को मिलेगी राहत, सीएम गहलोत ने ओलावृष्टि से फसल खराबे की विशेष गिरदावरी के दिए निर्देश

Thu, 10 Mar 2022 06:58 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 10 Mar 2022 06:58 PM IST
सार

मौसम की मार झेल रहे राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर है। सीएम गहलोत ने फसल खराबे का आकलन कर शीघ्र विशेष गिरदावरी करवाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot gave instructions for special girdawari for crop damage due to hailstorm in Rajasthan
सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रदेश में आठ मार्च को हुई ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश के कारण प्रदेश के विभिन्न जिलों में रबी की फसलों को नुकसान हुआ था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नुकसान की आवश्यकतानुसार विशेष गिरदावरी शीघ्र करवाकर किसानों को राहत देने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन

 
सीएम गहलोत ने निर्देश दिए कि प्रभावित काश्तकारों को नियमानुसार मुआवजा देने के लिए विशेष गिरदावरी का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद राजस्व विभाग ने जिला कलेक्टरों को उनके जिले में फसलों में हुए नुकसान की शीघ्र विशेष गिरदावरी करवाकर रिपोर्ट आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग को भिजवाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


कृषि विभाग की जानकारी के अनुसार 8 मार्च को हुई ओलावृष्टि और बारिश से फसल खराबे के संबंध में राज्य में कार्यरत 7 बीमा कंपनियों को अभी तक कुल 2546 सूचनाएं मिली हैं। इनमें प्रमुख रूप से भीलवाड़ा से 174, बूंदी से 229, चित्तौड़गढ़ 694, झालावाड़ से 238, जोधपुर से 527, कोटा से 249 और टोंक से 297 इंटीमेशन प्राप्त हुई हैं। योजना के प्रावधानों के अंतर्गत सर्वेक्षण के दौरान पात्र पाई गई इंटीमेशन को बीमा क्लेम का भुगतान संबंधित बीमा कंपनी द्वारा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed