फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Ashok Gehlot attacked Modi government on Rahul Gandhi parliament membership terminated

Rajasthan: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म, CM गहलोत दिल्ली रवाना, बोले- ये BJP की तानाशाही का एक और उदाहरण

Fri, 24 Mar 2023 04:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 24 Mar 2023 04:55 PM IST
सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करने को तानाशाही का एक और उदाहरण बताया है।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot attacked Modi government on Rahul Gandhi parliament membership terminated
राहुल गांधी के साथ अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गहलोत ने ट्वीट कर लिखा- " राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करना तानाशाही का एक और उदाहरण है। बीजेपी यह ना भूले कि यह तरीका उन्होंने इंदिरा गांधी के खिलाफ भी अपनाया था और मुंह की खानी पड़ी। राहुल गांधी देश की आवाज है, जो इस तानाशाही के खिलाफ अब और मजबूत होगी। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और हिंसा का मुद्दा उठाया। इन पर ध्यान देने की जगह भाजपा सरकार राहुल के खिलाफ दमनकारी कदम उठा रही है।"

विज्ञापन


विज्ञापन


राहुल गांधी लोकसभा सदस्यता के अयोग्य घोषित
केरल के वायनाड संसदीय क्षेत्र से सांसद राहुल गांधी को शुक्रवार को लोकसभा सचिवालय के सेक्रेटरी जनरल उत्पल कुमार सिंह ने नोटिफिकेशन निकालकर लोकसभा सदस्यता के अयोग्य घोषित कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


23 मार्च से ही उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है। नोटिफिकेशन में लिखा है कि लोकसभा सांसद राहुल गांधी को चीफ ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट कोर्ट, सूरत से दोषी ठहराए जाने पर केरला के वायनाड संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्यता से डिसक्वालीफाई किया जाता है।





उन्हें दोषी ठहराए जाने की तारीख 23 मार्च 2023 से ही भारतीय संविधान के आर्टिकल 102 (1)(e) के प्रावधानों और रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपल एक्ट 1951 के सेक्शन 8 के तहत यह यह एक्शन लिया गया है।

सीएम गहलोत दिल्ली रवाना
इधर, अशोक गहलोत दोपहर करीब 3:30 हेलीकॉप्टर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वे शाम 4:45 बजे दिल्ली पहुंच जाएंगे। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता जाने के बाद अब कांग्रेस पार्टी देश भर में आंदोलन की रणनीति तैयार करेगी। साथ ही कानूनी लड़ाई के लिए भी तैयारी में जुट गई है। अशोक गहलोत कांग्रेस हाईकमान के साथ एक बैठक में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed