फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Ashok Gehlot and Vasundhara Raje wish people of rajasthan happy Holi

Holi 2022: सीएम गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा-भाईचारे और सौहार्द की भावना को प्रगाढ़ करने का लें संकल्प

Thu, 17 Mar 2022 01:02 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 17 Mar 2022 01:02 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान राजे ने आपसी प्रेम, भाईचारा और समरसता की भावना को आत्मसात करने की अपील की है।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot and Vasundhara Raje wish people of rajasthan happy Holi
सीएम गहलोत और वसुंधरा राजे - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

रंगों के पर्व की शुरुआत आज से हो गई है। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश वासियों को होली की बधाई दी है। भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने भी होलिका दहन की सभी को शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि रंगों के पर्व होली पर हार्दिक शुभकामनाएं। बुराई पर अच्छाई की जीत का यह त्योहार जीवन में हर्ष एवं उल्लास का प्रतीक है। यह अनेकता में एकता की हमारी संस्कृति को और मजबूत बनाने के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर सीएम गहलोत ने प्रदेशवासियों से आह्वान है कि वे समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना को प्रगाढ़ करने का संकल्प लें, जिससे प्रदेश उन्नति के नए आयाम छू सके।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी प्रदेश वासियों को होली की शुभकामनाएं दी। राजे ने लिखा कि सत्य व धर्म की विजय के प्रतीक पर्व होलिका दहन की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। असत्य और अधर्म की पराजय के रूप मनाये जाना वाला यह पर्व सामाजिक चेतना का नया अध्याय लिखे और आप सभी के जीवन में खुशियों की बौछार करें, ऐसी मेरी प्रार्थना है। आइए, होलिका दहन के अवसर पर समाज में व्याप्त घृणा एवं वैमनस्य को भुलाकर आपसी प्रेम, भाईचारा और समरसता की भावना को आत्मसात करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed