फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   class 10 student dead body found at the community center in Sodala

Rajasthan Crime: देर रात फोन पर बात कर रही बहन को भाई ने टोका, सुबह मिली लाश

Wed, 10 Aug 2022 02:47 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 10 Aug 2022 02:47 PM IST
सार


मृतका देर रात फोन पर कुछ कर रही थी। तभी उसके भाई ने फोन छोड़कर उससे सोने के लिए कहा और वह अपने कमरे में चला गया। सुबह छात्रा की सामुदायिक केंद्र में लाश मिलने से परिजन भी सख्ते में हैं।

विज्ञापन
class 10 student dead body found at the community center in Sodala
नव्या के बड़े भाई ने उससे फोन छोड़कर सोने की बात कही थी। - फोटो : social media

विस्तार

डीपीएस में पढ़ने वाली 10वीं क्लास की छात्रा का शव बुधवार को सामुदायिक केंद्र में मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिल्ड़िग की छत से पुलिस को सैंडल और मृतका का मोबाइल मिला है। पुलिस सुसाइड के एंगल से भी जोड़कर पूरे मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जयपुर के सोडाला थाना क्षेत्र निवासी विनय सहगल कार बनाने वाली कंपनी में मैनेजर हैं। ये बेटी नव्या और बेटा के साथ सामुदायिक भवन के पीछे तीन मंजिला बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर रहते है। इनकी 15 वर्षीय बेटी नव्या सहगल का शव लहूलुहान हालत में सामुदायिक भवन में मिला है। 
विज्ञापन


शव मिलने की सूचना पर सोडाला पुलिस मौके पर पहुंची। सोडाला थाना सीआई सतपाल ने बताया कि अभी तक जांच में सामने आया है कि देर रात नव्या फोन पर किसी से बात कर रही थी। नव्या के बड़े भाई ने उससे फोन छोड़कर सोने की बात कही थी। जिसके बाद वह कमरे में चला गया। आंशका जताई जा रही है कि भाई के सोने के बाद नव्या ने छत से कूदकर सुसाइड की है। आस—पास के लोग बुधवार सुबह सामुदायिक केंद्र के पास से गुजरे तो उसका शव पड़ा हुआ देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। बताया गया है कि सुबह के जिस वक्त नव्या की लाश मिली तो उसके पिता और भाई घर में सो रहे थे। हालांकि, पुलिस को नव्या के कमरे की तलाशी के दौरान कुछ ठोस जानकारी हाथ नहीं मिली है। साथ ही पुलिस उसके मोबाइल के आधार पर भी मामले की जांच करने में जुटी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed