फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CID caught 105 kg of ganja at MP border in Jhalawar Rajasthan

Rajasthan: एमपी बॉर्डर पर सीआईडी ने पकड़ा 105 किलो गांजा, उड़ीसा से तस्करी कर भीलवाड़ा लाया जा रहा था

Tue, 21 Feb 2023 07:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 21 Feb 2023 07:29 PM IST
सार

डीआईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि दोनों तस्करों के विरुद्ध थाना भालता में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। स्थानीय पुलिस दोनों तस्करों से इनके नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
CID caught 105 kg of ganja at MP border in Jhalawar Rajasthan
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार को झालावाड़ जिले में एमपी बॉर्डर से लगते थाना भालता क्षेत्र में कार्रवाई कर नशे की खेप पकड़ी। टीम ने 10 चक्का ट्रक में उड़ीसा के नक्सली क्षेत्र से तस्करी कर भीलवाड़ा लाया जा रहा 105 किलो गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। जब्त किए गए मादक पदार्थ की कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है। 

विज्ञापन


एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि  सूचना के आधार पर एक विशेष टीम को झालावाड़ भेजा गया था। टीम ने एमपी बॉर्डर पर थाना भालता क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के सहयोग से नाकाबंदी की। इस दौरान एमपी की तरफ से आ रहे 10 चक्का संदिग्ध ट्रक आरजे 06 जीसी 7522 को रोककर तलाशी ली गई। टीम को ट्रक से गांजे के 21 पैकेट मिले। इनमें 105 किलो गांजा भरा हुआ था। टीम ने गांजे को जब्त ड्राइवर कान सिंह पुत्र किशन सिंह (39) और खालसी छोटू सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी परदोदास तहसील हुरदा भीलवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


डीआईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि दोनों तस्करों के विरुद्ध थाना भालता में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। स्थानीय पुलिस पकड़े गए दोनों तस्करों से इनके नेटवर्क और पूर्व में किए गए आपराधिक कृत्यों के संबंध में पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed