फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Churu Sadhus murder case Bannnath body removed from Samadhi seven accused

राजस्थान: विवाद में साधु की हत्या, समाधि से निकाला गया शव, सात लोगों के खिलाफ मुकदमा

Thu, 08 Oct 2026 08:03 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: प्रतीक पांडेय Updated Thu, 08 Oct 2026 08:03 PM IST
सार

चूरू के सांगासर गांव में साधु बन्नानाथ की मौत के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। करीब 50 घंटे बाद समाधि से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया गया और सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ।

विज्ञापन
Churu Sadhus murder case Bannnath body removed from Samadhi seven accused
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में रतनगढ़ तहसील क्षेत्र के सांगासर गांव में दो संतों के बीच हुए विवाद में एक साधु की मौत हो गई। घटना के करीब 50 घंटे बाद पुलिस ने उपखंड मजिस्ट्रेट के आदेश पर समाधि से साधु का शव बाहर निकलवाया। तहसीलदार अंकित मिमानी, मेडिकल और एफएसएल टीम की मौजूदगी में पुलिस ने यह कार्रवाई की। इसके बाद मेडिकल बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया और पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने छह नामजद सहित सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
मृतक साधु की पहचान हरियाणा के सिरसा जिले के धौलपालिया निवासी बन्नानाथ के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार बन्नानाथ ने वर्ष 2004 में संन्यास लिया था और वे साधु के रूप में रह रहे थे। वे रावतसर स्थित बालकनाथ के आश्रम से जुड़े हुए थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि बालकनाथ के साथ विवाद के बाद बन्नानाथ की मौत हुई। आरोपियों ने परिजनों को घटना की जानकारी दिए बिना ही सांगासर में शव को समाधि दे दी।
विज्ञापन


बन्नानाथ कुछ दिन पहले सांगासर पहुंचे थे। परिवार को बाद में पता चला कि बालकनाथ ने उन्हें सांगासर में बजरंगनाथ के पास छोड़ा था। इसके बाद बन्नानाथ से परिवार का संपर्क टूट गया। जब परिवार ने जानकारी जुटाई तो संतों के बीच झगड़े और बन्नानाथ की मौत की बात सामने आई। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने बन्नानाथ के साथ मारपीट कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद घटना के साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से बिना सूचना दिए शव को समाधि दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो आरोपी हिरासत में
पुलिस ने बालकनाथ, बजरंगनाथ, मुकेशनाथ, लूणनाथ और लक्ष्मीनारायण सहित सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस को मेडिकल बोर्ड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच से मौत के वास्तविक कारणों का पता चलने की उम्मीद है। साधु की मौत की खबर फैलते ही ग्रामीणों और अन्य लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। विरोध में लोगों ने सालासर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही सीआई संदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की समझाइश के बाद रास्ता खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed