{"_id":"64f6ed94a7169bb42f0f42ab","slug":"churu-road-accident-two-cars-collided-head-on-father-son-died-three-seriously-injured-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Churu Road Accident: दो कार आमने-सामने से टकराए, बाप और बेटे की मौत, तीन लोग गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Churu Road Accident: दो कार आमने-सामने से टकराए, बाप और बेटे की मौत, तीन लोग गंभीर घायल
Tue, 05 Sep 2023 02:55 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 05 Sep 2023 02:55 PM IST
सार
राजस्थान के चूरू जिले में सोमवार देर रात सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो कारों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस दौरन बाप-बेटे की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चूरू में तारानगर के सरदारशहर सड़क मार्ग पर सड़क हादसा हुआ है। जहां दो स्विफ्ट गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत में बाप-बेटे की मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। इनमें से दो गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है तथा एक का इलाज तारानगर के अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
मृतक व्यक्ति सिधमुख थाना क्षेत्र के सादपुर गांव का था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल महेश मीणा दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। तारानगर थानाधिकारी नवनीत धारीवाल ने बताया कि घायल युवती पूजा बीमाए थी, उसे बीकानेर चेकअप करवाकर वापस गांव सादपुरा आ रहे थे। इसी दौरान तारानगर के पास उनकी गाड़ी और सामने से आ रही गाड़ी में खतरनाक भिड़ंत हो गई। हादसे में मांगेराम शर्मा 75 साल की मौके पर और उसके 40 साल के बेटे श्रवण कुमार की चूरू अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, गंभीर घायल सीताराम 50 साल और उसकी 25 साल की बेटी पूजा को जयपुर रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना ग्रस्त दूसरी कार का चालक गाड़ी को वहीं छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतकों के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को शव सौंप दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गंभीर घायल सीताराम की भी जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन