फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Churu : Priest arrested in the case of death of a woman who had gone to visit Jeenmata temple, know the matter

Churu News : जीणमाता मंदिर में दर्शन करने गई महिला की मौत के मामले में पुजारी गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

Wed, 18 Sep 2024 11:17 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 18 Sep 2024 11:17 PM IST
सार

जिले के जीणमाता मंदिर में फेरी लगाने गई महिला की मौत के मामले में महिला के पति ने मंदिर के पुजारी युवक पर हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच कर घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Churu : Priest arrested in the case of death of a woman who had gone to visit Jeenmata temple, know the matter
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते दिनों जिले के जीणमाता मंदिर में हुई महिला की मौत हत्या का मामला निकली। कोतवाली पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए मंदिर के पुजारी दीपक शर्मा को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुजारी ने मंदिर में आई महिला की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुजारी के 30 वर्षीय महिला के साथ घनिष्ठ संबंध बताए जा रहे हैं। महिला से छुटकारा पाने के लिए पुजारी ने 4 सितंबर को उसकी हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


चूरू शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड 36 में स्थित मंदिर में फेरी लगाने गई विवाहिता के पति ने वार्ड के ही युवक पर उसकी पत्नी की हत्या करने की आशंका जताते हुए हत्या का मामला दर्ज करवाया है। कोतवाली थानाधिकारी मुकुट बिहारी ने बताया कि 5 सितंबर को वार्ड 36 निवासी नरेन्द्र प्रजापत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसमें बताया गया था कि उसकी भाभी पूनम (30) 4 सितंबर की शाम गोगामेड़ी व जीवण माता मंदिर गई थी, जहां मंदिर में फेरी लगाते समय चक्कर आने से सीढ़ियों में गिर गई, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आने से उसे तुरंत डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद विवाहिता के पति योगेश कुमार प्रजापत ने आशंका जताते हुए मामला दर्ज कराया कि उसकी पत्नी पूनम की मंदिर में दीपक शर्मा ने गला घोंटकर हत्या की है। पुलिस ने पति की रिपोर्ट पर दीपक शर्मा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया और मामले की जांच कर पुजारी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed