{"_id":"6631a97c9d4acb151f04031d","slug":"churu-news-minor-kidnapped-from-outside-the-house-30-grams-of-gold-jewelery-also-missing-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Churu News: घर के बाहर से किया नाबालिग का अपहरण, तीन तोला सोने के जेवर और तीस हजार रुपये भी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Churu News: घर के बाहर से किया नाबालिग का अपहरण, तीन तोला सोने के जेवर और तीस हजार रुपये भी गायब
Wed, 01 May 2024 08:01 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 01 May 2024 08:01 AM IST
सार
रतनगढ़ में घर के बाहर खड़ी नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। लड़की के पिता ने दो युवकों पर नाबालिग को बाइक पर बैठाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चूरू में एक पिता ने दो युवकों के खिलाफ घर के बाहर खड़ी नाबालिग बेटी को किडनैप कर ले जाने का मामला दर्ज कराया है। नाबालिग के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि नौवीं क्लास में पढ़ने वाली उसकी बेटी को दो युवक घर के बाहर से बाइक पर बैठाकर किडनैप करके ले गए।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे रतनगढ़ थाने के एसआई देवी सहाय ने बताया कि 27 अप्रैल की दोपहर करीब 3 बजे लड़की घर के बाहर खड़ी थी, तभी सवाई सिंह उर्फ पींटू बना और श्रीराम नायक नाम के दो युवक आए, जो नाबालिग को बाइक पर बैठाकर ले गए। परिवार वालों को इसके बारे में पता चलने पर पिता ने सवाई सिंह उर्फ पींटू से संपर्क किया तो उसने कहा कि आपकी बेटी को रात तक घर पर छोड़ देंगे।
विज्ञापन
परिवार के लोगों ने लड़कों के परिजनों से संपर्क किया, जिस पर उन्होंने कहा कि आपकी बच्ची आज रात तक आ जाएगी। इसके बाद भी नाबालिग का कोई सुराग नहीं लगा। घर के सामान की छानबीन में पता चला कि बेटी की शादी के लिए बनाए गए तीन तोले सोने के जेवर और 30 हजार रुपए भी गायब हैं। परिजनों ने मंगलवार को रिपोर्ट में दोनों युवकों पर नाबालिग का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है, पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन