फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Churu Minors will be constructed in ten thousand hectares of Taranagar development work worth Rs 135 crore

Churu News: तारानगर के दस हजार हैक्टेयर में होगा माइनरों का निर्माण, 135 करोड़ रुपये के होंगे विकास कार्य

Mon, 14 Aug 2023 02:56 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Mon, 14 Aug 2023 02:56 PM IST
सार

चूरू के तारानगर के 10 हजार हैक्टेयर सिंचित क्षेत्र में माइनरों का निर्माण होगा। इस दौरान चौधरी कुम्भाराम लिफ्ट नहर क्षेत्र में 135 करोड़ रुपए के विकास कार्य शुरू होंगे।

विज्ञापन
Churu Minors will be constructed in ten thousand hectares of Taranagar development work worth Rs 135 crore
दस हजार हैक्टेयर में होगा माइनरों का निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के चूरू जिले के तारानगर क्षेत्र में किसानों को सिंचाई के लिए अब सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। इसके लिए चौधरी कुम्भाराम लिफ्ट नहर के अंतर्गत 10 हजार 455 हैक्टेयर सिंचित क्षेत्र में 135 करोड़ रुपए से माइनरों का निर्माण होगा। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन विकास कार्यों के लिए वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। गहलोत के इस निर्णय से नहर के तहत धीरवास सब माइनर, देवगढ़ माइनर, डूंगरपुरा माइनर, मेहरासर माइनर, बिल्यू माइनर और तारानगर माइनर का निर्माण होगा। इससे क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा, जिससे उनकी आय में भी वृद्धि होगी।  
विज्ञापन


इन गांवों के ग्रामीण होंगे लाभान्वित
इससे धीरवास बड़ा, धीरवास छोटा, साहवा, दुलेरी, भनीण, डाबडी बड़ी, डाबडी छोटी, ढाणी मेघसर, ढाणी चारणान, ढाणी कुल्हरियान, कालवास, झाड़सर कांधलान, झाड़सर गंजिया, लूडणिया, देवगढ़, झाड़सर कांधलान, डुंगरपुरा, अमरासर, देवासर, मेहरासर उपाधियान, रातूसर, बिल्यूबास महियान, निमरासर, मेहरासर, तारानगर कस्बा, जिगसाना टिब्बा, जिगसाना ताल, जोरजीका बास, सेउवा, ओझरिया, मेहलाणा गांवों के ग्रामीण लाभान्वित होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

    
गगाड़ी-ढाढणिया-आगोलाई में बिछेगी राइजिंग मेन पाइप लाइन, 28 गांवों के 37 हजार लोगों को मिलेगी राहत 
राज्य सरकार ने जोधपुर की 6 ग्राम पंचायतों में सुचारू पेयजल उपलब्धता के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब गगाड़ी से ढाढणिया आगोलाई तक 49 किलोमीटर लम्बी राइजिंग मेन पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसमें लगभग 30 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने क्षेत्रवासियों को निरंतर पेयजल के लिए वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस कार्य से 28 गांवों की 37 हजार से अधिक जनसंख्या को पेयजल सुनिश्चित हो सकेगा। ग्राम पंचायतों में उदयसर, आगोलाई, ढाढणिया सासण, ढाढणिया भायला, टुगर, भाटेलाई पुरोहितान प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed