{"_id":"64d4a999a1c8be35910c1478","slug":"churu-crime-news-the-doctor-raped-the-woman-by-taking-off-her-clothes-on-the-pretext-of-treatment-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Churu Crime News: इलाज के बहाने महिला के कपड़े उतरवाकर चिकित्सक ने किया रेप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Churu Crime News: इलाज के बहाने महिला के कपड़े उतरवाकर चिकित्सक ने किया रेप, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 10 Aug 2023 02:42 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Thu, 10 Aug 2023 02:42 PM IST
सार
चुरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के निजी अस्पताल संचालक ने महिला के साथ इलाज के बहाने कपड़े उतरवाकर रेप कर दिया। 20 वर्षीय दलित महिला ने अपने भाई के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचकर उसके खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
पुलिस थाना रतनगढ़
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान के चुरू में एक बार फिर से शर्मचार कर देने वाली घटना सामने आई है। जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 साल की दलित महिला ने निजी अस्पताल संचालक पर रेप करने का आरोप लगाया है। महिला ने अपने भाई के साथ थाने जाकर रेप का मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
चिकित्सक ने इलाज के बहाने किया रेप
डीएसपी सतपाल सिंह ने बताया कि रतनगढ़ थाने पीड़िता के भाई ने मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि सात अगस्त की रात उसकी बहन के अपेंडिक्स का दर्द होने के कारण उसे दाऊदसर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के लिए उसे रात को अस्पताल में ही भर्ती करवाया गया। निजी अस्पताल के बनवारीलाल पारीक ने रात को चैक करने के बहाने पीड़िता के कपड़े उतरवाकर रेप किया। वहीं, पीड़िता की मां को बाहर बैठने का बोलकर इंतजार करवाया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर बनवारीलाल पारीक के खिलाफ रेप करने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच डीएसपी सतपाल सिंह कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया है।
विज्ञापन