फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Wife also arrested in husband's murder case in Chittorgarh

Chittorgarh: इंजीनियर की हत्या कर शव कुएं में डालने के मामले में प्रेमी के बाद अब पत्नी भी गिरफ्तार, जानें

Sat, 17 May 2025 07:57 PM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Sat, 17 May 2025 07:57 PM IST
सार

Chittorgarh: महिला वारदात की रात थाने पहुंच गई और पति के गायब होने की बात कही। पूरी रात पुलिस को गुमराह किया और चिल्लाई भी काफी थी। वहीं अगले दिन कुएं से शव निकला तब भी महिला ने शातिरी दिखाई तथा रोते हुए मंगलसूत्र तोड़ा और बेहोश हो गई।

विज्ञापन
Wife also arrested in husband's murder case in Chittorgarh
आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अवैध संबंध के चलते निम्बाहेड़ा कस्बे में निवास कर रहे भीलवाड़ा जिले के दांतड़ा बांध थाना आसिन्द निवासी आरयूडीआईपी इंजीनियर की हत्या के मामले में कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। इंजीनियर की पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले में इसके प्रेमी को एक दिन पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जो कि पुलिस रिमांड पर है। इंजीनियर की पत्नी व इसके प्रेमी ने हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया था।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि निम्बाहेड़ा में तीन दिन पूर्व आरयूआईडीपी में इंजीनियर का शव कुएं से मिला था। इसके पिता की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच की थी। जांच में मामला प्रेम प्रसंग का निकला था। इंजीनियर की पत्नी का निंबाहेड़ा के ही एक बैंक में कैशियर से अवैध संबंध थे। इसी के चलते प्रेमी व इंजीनियर की पत्नी ने योजना बना कर पैदल घूमने के बहाने मृतक को सुनसान स्थल पर ले गए। यहां मूसल से वार कर हत्या कर दी। बाद में साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को कुएं में धकेल दिया था। मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने हत्या की वारदात में सहयोगी मृतक की पत्नि को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इसके प्रेमी एवं हत्या के आरोपी को शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर लिया था, जिससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

 
पढ़ें:
 तालाब में बैठी 70 से अधिक भैंसों की मौत के बाद हड़कंप, करंट या दूषित पानी? प्रशासन 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रात को पहुंची थाने, शव देख तोड़ा मंगलसूत्र, किया गुमराह
पति की हत्या में शामिल पत्नी ने पुलिस को काफी गुमराह किया था। सूत्रों की मानें तो महिला वारदात की रात थाने पहुंच गई और पति के गायब होने की बात कही। पूरी रात पुलिस को गुमराह किया और चिल्लाई भी काफी थी। वहीं अगले दिन कुएं से शव निकला तब भी महिला ने शातिरी दिखाई तथा रोते हुए मंगलसूत्र तोड़ा और बेहोश हो गई। बाद में पुलिस ने इसे चिकित्सालय दिखाया था। यहां रिपोर्ट नॉर्मल आई तो संदेह और बढ़ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed