फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   The teacher committed suicide by hanging himself

Chittorgarh News: शिक्षक ने किराये के मकान में फंदा लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात; पुलिस जांच में जुटी

Thu, 15 May 2025 08:37 PM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Thu, 15 May 2025 08:37 PM IST
सार

Chittorgarh: घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और आत्महत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। मृतक का मोबाइल कमरे में ही मिला, जिसमें आत्महत्या के पीछे के कारणों की जानकारी हो सकती है।

विज्ञापन
The teacher committed suicide by hanging himself
आत्महत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जिले के बेगूं नगर क्षेत्र की चौथमाता कॉलोनी में बुधवार रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मोहित गौड़ (23) के रूप में हुई है, जो राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाछुंदा में शिक्षक के पद पर कार्यरत था। वह मूलतः बूंदी जिले के हिंडोली का निवासी था और बेगूं में किराए के मकान में अकेला रह रहा था।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर बेगूं के डिप्टी एसपी अंजलि सिंह, सीआई शिवलाल मीणा, एएसआई सुरेंद्र मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को बेगूं उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को सूचित किया। गुरुवार को परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा कर उन्हें सौंप दिया गया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मोहित बुधवार रात को अपने कमरे में फांसी पर लटका मिला। गुरुवार सुबह जब वह स्कूल नहीं पहुंचा और मोबाइल पर संपर्क नहीं हुआ, तो उसके साथी शिक्षक उसके कमरे पर पहुंचे। कई बार दस्तक देने के बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा, जहां मोहित का शव फांसी पर लटका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: आंधी-तूफान ने बाड़मेर डिस्काॅम को पहुंचाया भारी नुकसान, 1.92 करोड़ की लगी भारी चपत; जानें    

घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और आत्महत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। मृतक का मोबाइल कमरे में ही मिला, जिसमें आत्महत्या के पीछे के कारणों की जानकारी हो सकती है। हालांकि, मोबाइल में पैटर्न लॉक लगा है, जिसे खोलने के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) और साइबर टीम की मदद ली जा रही है।

पुलिस ने एफएसएल और एमओबी टीम को भी मौके पर बुलाकर सबूत जुटाए। कमरे में रखी टेबल पर चढ़कर फंदा लगाने के संकेत मिले हैं। टेबल पर मोहित के पैरों के निशान भी मिले हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि उसने स्वयं ही आत्महत्या की।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मोहित अपने माता-पिता की इकलौती संतान था और अविवाहित था। उसने वर्ष 2023 में शिक्षक पद पर नियुक्ति पाई थी और यह उसकी पहली पोस्टिंग थी। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है। पुलिस का मानना है कि मोबाइल की फॉरेंसिक जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed