{"_id":"6ad21296439d7934c501b62e","slug":"pratapgarh-ranger-murder-case-dumper-owner-driver-among-three-arrested-over-fatal-mining-dispute-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: रेंजर हत्याकांड में डंपर मालिक-ड्राइवर समेत 3 गिरफ्तार, अवैध खनन रोकने पर कुचलकर कर दी थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: रेंजर हत्याकांड में डंपर मालिक-ड्राइवर समेत 3 गिरफ्तार, अवैध खनन रोकने पर कुचलकर कर दी थी हत्या
Fri, 16 Oct 2026 05:34 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 16 Oct 2026 05:34 PM IST
सार
प्रतापगढ़ के छोटी सादड़ी में अवैध खनन रोकने पहुंचे वन विभाग के रेंजर की हत्या के मामले में पुलिस ने डंपर मालिक, ड्राइवर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 21 सितंबर की है, जब डंपर के ड्राइवर ने जान-बूझकर रेंजर पर वाहन चढ़ा दिया था।
विज्ञापन
पुलिस थाना, छोटी सादड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छोटी सादड़ी में अवैध खनन रोकने गए रेंजर प्रतापसिंह चुण्डावत की डंपर से कुचलकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के तहत डंपर के मालिक 32 वर्षीय बंटी उर्फ दलपत बावरी, 31 वर्षीय ड्राइवर निलेश बावरी और 20 वर्षीय लोकेश बावरी को पकड़ा है। रेंजर प्रतापसिंह चुण्डावत की हत्या के इस मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
यह वारदात 21 सितंबर की रात को घटी थी। रेंजर प्रतापसिंह चुण्डावत अवैध खनन की सूचना पर वनखंड सुक्कड़, मोहनपुरा तलाई पहुंचे थे। वहां जेसीबी, ट्रैक्टर और डंपर से अवैध खनन चल रहा था। मौके पर विवाद होने के बाद एक मिट्टी से भरा डंपर तेजी से भागने लगा। डंपर को भागता देख रेंजर प्रतापसिंह ने उसका पीछा किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: जयपुर: फर्जी डिग्री से डॉक्टर बने दो आरोपी गिरफ्तार, एसओजी ने किया खुलासा; एक आरोपी आठवीं पास
विज्ञापन
रेंजर ने घाटी वाले बालाजी मंदिर रोड पर पहुंचकर उस डंपर को रोकने की कोशिश की हालांकि डंपर रोकने के बजाय ड्राइवर ने रेंजर प्रतापसिंह चुण्डावत पर ही डंपर चढ़ा दिया। डंपर से कुचल जाने के कारण रेंजर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर ड्राइवर डंपर लेकर भाग निकला।
वारदात के बाद पुलिस अधिकारियों की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग, वृत्ताधिकारी रामेश्वरलाल और थानाधिकारी कैलाशचंद्र सोनी की विशेष पुलिस टीम ने यह गिरफ्तारी की है। पकड़े गए तीनों आरोपियों में डंपर मालिक बंटी उर्फ दलपत बावरी, डंपर ड्राइवर निलेश बावरी और लोकेश बावरी शामिल हैं।