फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh News: Villagers enraged by girl's decision of love marriage, stone pelting on police; lathi charge

Chittorgarh News: युवती के प्रेम विवाह के फैसले से भड़के ग्रामीण, पुलिस पर पथराव; लाठीचार्ज में भीड़ तितर-बितर

Tue, 29 Apr 2025 09:32 PM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Tue, 29 Apr 2025 09:32 PM IST
सार

Chittorgarh News: चित्तौड़गढ़ में युवती के प्रेम विवाह के बाद पति के साथ रहने के फैसले पर परिजन और ग्रामीण गए। इसके बाद उग्र भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Chittorgarh News: Villagers enraged by girl's decision of love marriage, stone pelting on police; lathi charge
परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेम विवाह के एक मामले ने मंगलवार को चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी थाना क्षेत्र में तनावपूर्ण हालात पैदा कर दिए। जब एक युवती के पति संग रहने के फैसले से नाराज परिजन और ग्रामीण उग्र हो गए। थाने के बाहर हंगामा करते हुए उन्होंने पुलिस वाहन पर पथराव किया, जिससे गाड़ी के कांच टूट गए। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और भीड़ को तितर-बितर किया गया। इस घटना में कई लोगों के खिलाफ राजकार्य में बाधा और तोड़फोड़ सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- भावना हत्याकांड: बहरोड़ की डॉक्टर का हरियाणा में मिला शव, धारदार हथियार से हमले के बाद जलाया; जानें मामला
विज्ञापन

 
कोर्ट मैरिज के बाद पुलिस की कार्रवाई का विरोध
जानकारी के मुताबिक, बस्सी थाना क्षेत्र की एक युवती ने चार मार्च को अपने प्रेमी से कोर्ट मैरिज की थी और तब से दोनों साथ रह रहे थे। दूसरी ओर युवती के परिजनों ने इसे अपहरण का मामला बताते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के बाद युवक और युवती को थाने बुलाया। जब युवती ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह बालिग है और पति के साथ रहना चाहती है, तो परिजन नाराज हो गए और थाने में हंगामा करने लगे। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए उन्हें बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
थाने से कोर्ट ले जाते समय हमला
जब पुलिस युवती को न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए ले जा रही थी, उसी दौरान रास्ते में ग्रामीणों ने युवती को वाहन से जबरन उतारने की कोशिश की। साथ ही उन्होंने पथराव शुरू कर दिया, जिससे पुलिस वाहन के कांच टूट गए। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ उग्र होती गई।

यह भी पढ़ें- Rash Driving: जयपुर में नशे में धुत महिला ने कार से 14 साल की आशिमा को कुचला, हुई मौत; पिता और ममेरी बहन घायल
 
बिजयपुर से अतिरिक्त जाब्ता बुलाकर लाठीचार्ज
मामला बिगड़ता देख बस्सी थानाधिकारी मनीष वैष्णव ने बिजयपुर थाने से अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाया। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया और भीड़ को खदेड़ दिया। किसी प्रकार की और अप्रिय घटना न हो, इसके लिए क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
 
चार महिलाएं नामजद, अन्य पर भी मामला दर्ज
पुलिस ने इस घटना के संबंध में चार महिलाओं को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। आरोपों में पुलिस कार्य में बाधा डालना, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और पथराव जैसे गंभीर प्रावधान शामिल हैं। मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed