फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh News: Wanted smuggler arrested with opium worth 3 crores, more than 1 quintal of drugs recovered

Chittorgarh News: तीन करोड़ की अफीम के साथ वांछित तस्कर गिरफ्तार, 1 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ बरामद

Sun, 23 Mar 2025 11:13 PM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Sun, 23 Mar 2025 11:13 PM IST
सार

जिले की कनेरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन करोड़ से अधिक मूल्य की 102 किलो अफीम जब्त की है। जीप में परिवहन की जा रही अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मध्यप्रदेश के नीमच जिले में तस्करी के मामले में वांछित था।

विज्ञापन
Chittorgarh News: Wanted smuggler arrested with opium worth 3 crores, more than 1 quintal of drugs recovered
चित्तौड़गढ़ जिले की कनेरा थाना पुलिस ने एक क्विंटल से अधिक अफीम के साथ गिरफ्तार किया आरोपित - फोटो : credit

विस्तार

जिले की कनेरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जीप में परिवहन की जा रही एक क्विंटल, दो किलो 150 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर कनेरा थाना क्षेत्र के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस की विगत कई वर्षों में यह बहुत बड़ी एक कार्रवाई है। गिरफ्तार आरोपी मध्यप्रदेश के नीमच जिले में तस्करी के मामले में वांछित हैं। पकड़ी गई अफीम का अनुमानित मूल्य तीन करोड़ रुपए से अधिक बताया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिला अफीम उत्पादन का वृहद क्षेत्र होने व वर्तमान में खेतों से अफीम निकालने का कार्य चल रहा है। इससे तस्कर मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय हो रहे हैं। तस्करी की रोकथाम करने व तस्करों पर लगाम कसने के लिए जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गई। इसी क्रम में एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एंव डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपर विजन में रविवार को थानाधिकारी कनेरा महेंद्र सिह की टीम ने कार्रवाई की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kota News: केमिकल युक्त पानी ने छीना मगरमच्छों का प्राकृतिक हरा रंग, जहरीले नाले में जारी है जिंदगी की जंग
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कनेरा थानाधिकारी सहित एएसआई बालमुकुन्द , महेन्द्र कुमार, कांस्टेबल सुनिल कुमार, सुरेश, रामनिवास, वासुदेव, नेतराम, गोकुल, भंवराराम मय वाहन के कनेरा-विजयपुर आम रोड थाने के बाहर नाकाबंदी कर रहे थे। इस दौरान आरोपित कनेरा थाना क्षेत्र के कोचवा निवासी भंवरलाल पुत्र गंगाराम धाकड़ एक जीप में आया, जिसकी तलाशी में दो स्टील के डिब्बों में व तीन बैगों में भरी 33 प्लास्टिक की थैलियों 1 क्विंटल दो किलो डेढ़ सौ ग्राम अवैध अफीम जब्त कर आरोपी भंवरलाल धाकड़ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार अफीम तस्करी में पिछले लंबे समय बाद इतनी बड़ी खेप पकड़ी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed