{"_id":"64af6d8a892b04196b069655","slug":"chittorgarh-news-pwd-xen-arrested-taking-bribe-of-4-lakhs-demanded-5-50-lakhs-to-pass-the-bill-rajastahn-acb-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh News: PWD एक्सईएन 4 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, बिल पास कराने के लिए मांगे थे 5.50 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh News: PWD एक्सईएन 4 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, बिल पास कराने के लिए मांगे थे 5.50 लाख
Thu, 13 Jul 2023 08:50 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 13 Jul 2023 08:50 AM IST
सार
बिल पास कराने के लिए 5.50 लाख की रिश्वत मांग रहे PWD एक्सईएन को एसीबी ने 4 लाख की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी 1.5 लाख रुपये परिवादी से पहले ही ले चुका था।
विज्ञापन
आरोपी PWD एक्सईए राजेंद्र।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एसीबी मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर उदयपुर यूनिट ने चित्तौड़गढ़ में सार्वजनिक निर्माण विभाग खंड चित्तौड़गढ़ के एक्सईएन राजेन्द्र प्रसाद लखारा को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजेंद्र को परिवादी से 4 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि एसीबी की उदयपुर इकाई में परिवादी ने एक शिकायत दी थी। जिसमें परिवादी ने बताया था कि उसकी फर्म द्वारा 3 वर्क-ऑर्डर करवाए गए थे। जिनकी लागत 1 करोड़ 97 लाख रुपए, 2 करोड़ 11 लाख रुपए और 2 करोड़ 7 लाख रुपए थी। इन कार्यों का करीब 1 करोड़ रुपए का भुगतान बाकी है। इसे बिल पास करवाने के लिए राजेन्द्र प्रसाद लखारा अधिशासी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग खंड चित्तौड़गढ़ 5.50 लाख की रिश्वत मांग कर परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
आरोपी शिकायतकर्ता से 1.50 लाख पहले ही ले चुका था, बाकी के 4 लाख रुपए देने पर ही पेंडिंग बिलों को पास करने की बात कही थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद चित्तौड़गढ़ में ट्रैप की कार्रवाई करते हुए एसीबी ने राजेन्द्र प्रसाद लखारा को परिवादी से 4 लाख रुपए की (भारतीय मुद्रा और डमी कैरेंसी) रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।