फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News: Forest department takes big action against smuggling 6 tonnes of Khair wood seized

Chittorgarh News: तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, छह टन खैर की लकड़ी जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 22 Dec 2024 05:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 22 Dec 2024 05:08 PM IST
सार

क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि चित्तौड़गढ़ वन क्षेत्र में खैर की लकड़ी की तस्करी की सूचना मिल रही थी। टीम ने कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Chittorgarh News: Forest department takes big action against smuggling 6 tonnes of Khair wood seized
गिरफ्त में लकड़ी तस्कर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्तौड़गढ़ जिले में वन क्षेत्र से लगातार खैर की लकड़ी की तस्करी की सूचनाएं मिल रही थीं। इसे लेकर चित्तौड़गढ़ वन रेंज की टीम ने शनिवार देर रात घटियावली क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने 6 टन से अधिक खैर की लकड़ी जब्त की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही, तस्करी में इस्तेमाल होने वाले चार वाहनों को भी जब्त किया गया। वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही थी, जहां पैंथर की गतिविधि भी देखी गई थी।

विज्ञापन


क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि चित्तौड़गढ़ वन क्षेत्र में खैर की लकड़ी की तस्करी की सूचना मिल रही थी। विभाग की टीम ने उपवन संरक्षक के निर्देशन में मुखबिर की सूचना पर घटियावली वन क्षेत्र में तस्करों पर कार्रवाई की। मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान छह टन से अधिक कटी हुई खैर की लकड़ी जब्त की गई, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है। मौके से तस्करी में इस्तेमाल किए गए वाहन, जिनमें एक स्कॉर्पियो, खैर की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर, दो बाइक, एक पीली बत्ती और एक तलवार शामिल हैं, जब्त किए गए हैं। तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है, आगे की कार्रवाई इसी के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन


पैंथर के मूवमेंट से सतर्क हुई टीम
कार्रवाई के दौरान वन क्षेत्र में दो बार नर और मादा पैंथर की गतिविधि देखी गई। क्षेत्रीय वन अधिकारी ने बताया कि टीम ने सतर्कता बरतते हुए इस कार्रवाई को अंजाम दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम रात को झाड़ियों में छिपकर तस्करों की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान एक पैंथर के जोड़े ने नील गाय पर हमला कर दिया। अचानक पैंथर और नील गाय के आने से टीम सकते में आ गई, लेकिन टीम ने संयम बनाए रखा और तस्करों पर कार्रवाई सफलतापूर्वक पूरी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed