{"_id":"67716385a6fc91a004079b41","slug":"chittorgarh-news-due-to-love-affair-girl-s-family-stabbed-young-man-he-died-during-treatment-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh News : प्रेम प्रसंग के कारण युवती के परिजनों ने युवक को चाकू मारा, इलाज के दौरान हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh News : प्रेम प्रसंग के कारण युवती के परिजनों ने युवक को चाकू मारा, इलाज के दौरान हुई मौत
Sun, 29 Dec 2024 08:28 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 29 Dec 2024 08:28 PM IST
सार
कल देर रात आपसी कहासुनी के बाद बढ़े विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे युवक को गंभीर हालत में उदयपुर रैफर किया गया जहां उसकी मौत हो गई। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के गांधीनगर इलाके में शनिवार देर रात आपसी कहासुनी के बाद एक युवक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को उदयपुर रैफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने उदयपुर में पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सियालिया गांव का निवासी मृतक युवक लखन पंवार और उसका भाई राम पंवार चित्तौड़गढ़ में सफाई का काम करते थे और गांधीनगर स्थित मुख्यमंत्री जन आवास में किराए से रहते थे। शनिवार रात करीब 11 बजे पड़ोस में रहने वाले विकास लोठ ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर लखन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार से लखन के पेट, कूल्हे और सीने पर गहरे घाव हो गए, जिससे उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे उदयपुर रैफर कर दिया गया लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
मृतक के भाई ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि लखन का पड़ोस में रहने वाली एक युवती से प्रेम संबंध था, जिसे युवती के परिवार वाले स्वीकार नहीं कर रहे थे। घटना से कुछ समय पहले युवती की मां ने लखन से झगड़ा किया था। इसके बाद युवती का भाई अपने दो साथियों के साथ आया और लखन पर चाकू से वार कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि लखन और राम जुड़वा भाई थे और पिछले 10 साल से चित्तौड़गढ़ में रहकर काम कर रहे थे। कोतवाली थाना प्रभारी संजय स्वामी ने मौके का मुआयना कर पड़ोसियों से पूछताछ की है। पुलिस ने घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।