{"_id":"679d006fdd339503320741ed","slug":"chittorgarh-news-16-crores-taken-out-from-treasury-of-sanwaliyaji-temple-calculation-of-amount-continues-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sanwaliyaji Temple: सांवलियाजी के खजाने से निकले 16 करोड़, गणना जारी; सोने-चांदी के गहनों का वजन भी होना बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sanwaliyaji Temple: सांवलियाजी के खजाने से निकले 16 करोड़, गणना जारी; सोने-चांदी के गहनों का वजन भी होना बाकी
Fri, 31 Jan 2025 11:03 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:03 PM IST
सार
Sanwaliyaji Temple: सांवलियाजी के भंडार से दो चरणों में 12 करोड़ 62 लाख 5 हजार रुपये की गणना की गई थी। तीसरे चरण में 3 करोड़ 70 लाख की गणना की गई। अब कुल 16 करोड़ 32 लाख 5 हजार रुपये की राशि प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
सांवलियाजी मंदिर के मंडार से राशि की गणना जारी।
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
चित्तौड़गढ़ जिले के प्रख्यात कृष्ण धाम सांवलियाजी मंदिर में चतुर्दशी के अवसर पर खोले गए भंडार से निकली चढ़ावे की राशि की गणना जारी है। मंदिर परिसर में तीसरे चरण की गणना शुक्रवार को पूरी हुई। इन तीन चरणों में अब तक 16 करोड़ से अधिक की चढ़ावा राशि गिनी जा चुकी है। शेष राशि की गणना शनिवार को एक बार फिर शुरू होगी। इसके अलावा भेंट कक्ष में आई नकदी और सोने-चांदी के आभूषणों का वजन भी होना बाकी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गत 28 जनवरी को चतुर्दशी के अवसर पर सांवलिया सेठ का भंडार खोला गया था। इसमें दो चरणों की गणना पूरी हो चुकी थी। वहीं, शुक्रवार को राजभोग आरती के बाद भंडार से निकली चढ़ावे की राशि की गणना पुनः शुरू हुई, जो शाम तक चली। पहले दो चरणों में भंडार से 12 करोड़ 62 लाख 5 हजार रुपये की गणना की गई थी। तीसरे चरण में 3 करोड़ 70 लाख रुपए की गणना की गई है। इस तरह से अब कुल 16 करोड़ 32 लाख 5 हजार रुपये की राशि प्राप्त हो चुकी है। शेष राशि की गणना शनिवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
आभूषणों का वजन होना बाकी
इसके अलावा, भंडार से निकले सोने और चांदी के आभूषणों का भी वजन किया जाना बाकी है। साथ ही, भेंट कक्ष में ऑनलाइन प्राप्त राशि और सोने-चांदी के आभूषणों का भी वजन होना बाकी है।
विज्ञापन
यह लगे गणना कार्य में
राशि गणना कार्य में श्री सांवलियाजी मंदिर बोर्ड के अध्यक्ष भैरूलाल गुजर, सदस्य अशोक शर्मा, शंभूलाल सुथार, ममतेश शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी नंदकिशोर टेलर, संस्थापन प्रभारी लहरीलाल गाडरी, सुरक्षा अधिकारी भैरूगिरी, गोशाला प्रभारी कालूलाल तेली, स्टोर प्रभारी मनोहरलाल शर्मा, मंदिर प्रभारी राजेंद्र शर्मा सहित मंदिर कर्मचारी और बैंक स्टाफ ने भाग लिया।