{"_id":"66cdc4507dc0f06c050ae48d","slug":"chittorgarh-jewelery-looted-from-old-woman-sleeping-in-the-house-son-injured-by-hitting-him-with-iron-rod-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh : घर में सो रही वृद्धा से सोने के आभूषण लूटे, मां को बचाने आए बेटे के सिर पर लोहे की रॉड मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh : घर में सो रही वृद्धा से सोने के आभूषण लूटे, मां को बचाने आए बेटे के सिर पर लोहे की रॉड मारी
Tue, 27 Aug 2024 05:49 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 27 Aug 2024 05:49 PM IST
सार
जिले के राशमी थाना इलाके के बारू गांव में कुछ अज्ञात बदमाशों ने कल रात एक मकान में घुसकर अंदर सो रही वृद्धा के साथ लूटपाट कर उसके सोने के आभूषण लूट लिए और चिल्लाने की आवाज से वृद्धा को बचाने आए उसके बेटे पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के राशमी थाना इलाके में अज्ञात बदमाशों ने बीती रात एक मकान में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम देते हुए घर के अंदर सो रही वृद्धा से सोने के आभूषण लूट लिए। वहीं जाग हो जाने पर वद्धा को बचाने आए पुत्र पर भी बदमाशों ने हमला कर दिया। घायल बेटे को पहले राशमी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से उसे जिला चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार राशमी थाना इलाके के बारू गांव में यह लूट की वारदात हुई है। यहां रहने वाले कैलाश पुत्र बालूराम सुखवाल के घर में घुसे चोरों ने उसकी मां के आभूषण लूट लिए। पीड़ित ने बताया कि रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच अचानक चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि चार-पांच लोगों ने उसकी मां गौरीबाई को घेर रखा है और मां के कान में पहने टॉप्स छिनने का प्रयास कर रहे हैं। इस पर प्रार्थी मां को बचाने के लिए उनके पास पहुंचा तो उन्होंने लोहे के डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया और मां के गले में पहना सोने का मांदलिया, रामनामी और कान के टॉप्स लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
घायल कैलाश सुखवाल को उपचार के लिए राशमी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जिला चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ रैफर कर दिया गया। यहां पीड़ित का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। वारदात की जानकारी मिलने पर राशमी थानाधिकारी श्यामसिंह जिला चिकित्सालय पहुंचे और पीड़ित से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मौका निरीक्षण कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में राशमी थानाधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कर प्रकरण पंजीकृत करते हुए वारदात का खुलासा करने की बात कही है।
विज्ञापन