{"_id":"66eab9ad69f3c0b7e3067163","slug":"chittorgarh-chittor-got-a-great-victory-in-t-20-women-s-cricket-competition-defeated-jaisalmer-by-205-runs-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh : टी-20 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में चित्तौड़ को मिली शानदार जीत, जैसलमेर को 205 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh : टी-20 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में चित्तौड़ को मिली शानदार जीत, जैसलमेर को 205 रनों से हराया
Wed, 18 Sep 2024 04:59 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 18 Sep 2024 04:59 PM IST
सार
जयपुर में आयोजित की जा रही राज्य स्तरीय टी 20 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में चित्तौड़गढ़ की टीम ने जैसलमेर टीम को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया। चित्तौड़ की टीम ने पहली बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया था।
विज्ञापन
चित्तौड़गढ़ महिला सीनियर क्रिकेट टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महिला क्रिकेट में राज्य स्तर पर पहली बार चित्तौड़गढ़ की टीम को जीत हासिल हुई है। महिला क्रिकेट के सीनियर वर्ग में पहली बार भेजी गई चित्तौड़ की टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर जैसलमेर की टीम को एकतरफा हराया। चित्तौड़गढ़ की इस जीत में सुमित्रा जाट ने शतक लगाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार राज्य स्तरीय महिला टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता जयपुर में आयोजित की जा रही है। इसमें चित्तौड़गढ़ महिला सीनियर क्रिकेट टीम ने जैसलमेर महिला टीम को एकतरफा मुकाबले में हराया। एडहॉक कमेटी के चेयरमैन श्यामसिंह चौहान ने बताया कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चित्तौड़गढ़ की महिला टीम ने जोरदार शुरुआत की। कप्तान सुमित्रा कुमारी जाट ने शानदार 109 और अनिता ने 69 रन बनाए। इन दोनों के योगदान के कारण चित्तौड़गढ़ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 213 रन बनाए।
विज्ञापन
चित्तौड़ के कठिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी जैसलमेर की टीम मात्र 15 रन पर ऑल आउट हो गई। चित्तौड़गढ़ की तरफ से शिवलता ने 6 विकेट लिए। महिला क्रिकेट के अब तक के इतिहास में चित्तौड़ ने सबसे बड़े 205 रनों के अंतर से जीत हासिल की है। बीसीआई नेशनल कोच एवं टीम के हेड कोच प्रशांत चौधरी के सान्निध्य में पहली बार चित्तौड़गढ़ की महिला क्रिकेट टीम राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने गई। कोच चौधरी ने बताया की चित्तौड़गढ़ में लगातार महिला क्रिकेट को बढ़ावा मिल रहा है। विगत वर्ष में रानी पद्मिनी क्रिकेट लीग करवाई गई थी, जिसके कारण ही आज यह सफलता मिली है। महिला क्रिकेट के प्रति चित्तौड़गढ़ में रुझान बढ़ा और राज्य स्तर के लिए टीम तैयार हुई है।
विज्ञापन