फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh: 7.5kg opium being carried hidden in the secret chamber of the vehicle recovered, accused detained

Chittorgarh : गाड़ी के गुप्त चेंबर में छुपाकर ले जाई जा रही 7.5 किलो अफीम बरामद, आरोपी को हिरासत में लिया

Tue, 20 Aug 2024 10:18 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 20 Aug 2024 10:18 PM IST
सार

लग्जरी कार में गुप्त चेंबर बनाकर ले जाई जा रही 20 लाख से ज्यादा कीमत की अफीम ले जाते हुए जिले की निम्बाहेड़ा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कार की पिछली सीट के नीचे एक चेंबर बनाकर अफीम छिपा रखी थी।

विज्ञापन
Chittorgarh: 7.5kg opium being carried hidden in the secret chamber of the vehicle recovered, accused detained
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले की निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस ने एमपी बॉर्डर स्थित जलिया चैक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान एक लग्जरी गाड़ी से 7 किलो 508 ग्राम अवैध अफीम जब्त की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बाड़मेर निवासी आरोपी ने गाड़ी में पीछे की सीट के नीचे गुप्त चेंबर बनाकर अफीम छिपा रखी थी।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि लोकल व स्पेशल एक्ट की कार्रवाई के लिए निम्बाहेड़ा कोतवाली थाने के एएसआई सूरज कुमार ने राजस्थान-मध्यप्रदेश बॉर्डर स्थित जलिया चैक पोस्ट पर नाकाबंदी की। इस दौरान एक लग्जरी गाड़ी नीमच की तरफ से आती हुई दिखाई दी। पुलिस के पूछताछ करने पर कार चालक संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाया, जिस पर उसे थाना परिसर में खड़ा कराया गया। 
विज्ञापन


निम्बाहेड़ा थानाधिकारी राम सुमेर को मुखबिर से सूचना मिली कि पुलिस थाने पर जो गाड़ी लाई गई है, उसमें पीछे वाली सीट के नीचे दो गुप्त चेंबर बने हुए हैं, इसमें अफीम की थैलियां छिपाई हुई हैं। इस पर वाहन के पीछे की सीट के नीचे बनी हुई स्कीम की तलाशी लेकर 4 प्लास्टिक की थैलियों में कुल 7 किलो 508 ग्राम अवैध अफीम जब्त की गई है। पुलिस ने मामले में बाड़मेर निवासी भवानीसिंह चौधरी पुत्र भारूराम चौधरी को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपित के विरुद्ध थाना कोतवाली बाड़मेर में 12 प्रकरण दर्ज हैं। आरोपित चित्तौड़गढ़ जिले के निकुंभ थाने पर दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में भी वांछित चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed