फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh: 23 Crore Donation Received for Sawaliya Seth, Fifth Phase Counting Completed, jewelery also found

Chittorgarh : यूं ही नहीं हैं सेठों के सेठ सांवलिया सेठ, भंडार में आया 23 करोड़ का चढ़ावा, सोना-चांदी भी मिला

Mon, 03 Feb 2025 07:51 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 03 Feb 2025 07:51 PM IST
सार

बीती 28 जनवरी को खोले गए भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से 23 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई है। आज पांचवें चरण की गणना का काम पूरा हुआ। अब कल सिक्कों का वजन किया जाएगा। भंडार और भेंट कक्ष से सोने और चांदी के आभूषण भी प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन
Chittorgarh: 23 Crore Donation Received for Sawaliya Seth, Fifth Phase Counting Completed, jewelery also found
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के प्रख्यात कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर में खोले गए भंडार से चढ़ावा राशि की गणना का पांचवा चरण सोमवार को हुआ। इसमें भंडार व भेंट कक्ष में कुल मिलाकर करीब 23 करोड़ रुपए की चढ़ावा राशि प्राप्त हुई है। इसके अलावा भंडार एवं भेंट कक्ष से सोने एवं चांदी के आभूषण भी प्राप्त हुए हैं। वहीं भंडार से निकले सिक्कों का वजन करना शेष है, जो कि मंगलवार को होगा। भंडार की गणना के दौरान मंदिर बोर्ड के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि बीती 28 जनवरी को भगवान श्री सांवलिया सेठ का भंडार खोला गया था। इसके चौथे चरण की गणना तक 16 करोड़ 32 लाख 5 हजार रुपए प्राप्त हुए थे, वहीं पांचवें चरण की गणना सोमवार को हुई, जिसमें 67  लाख 54 हजार 900 रुपए प्राप्त हुए। साथ ही मंदिर कार्यालय के भेंट कक्ष ऑनलाइन से मिलाकर 5 करोड़ 92 लाख 53 हजार 417 रुपये प्राप्त हुए। भंडार एवं ऑनलाइन कार्यालय दोनों की राशि 22 करोड़ 92 लाख 13 हजार 317 रुपए पहुंची है। वहीं भंडार से जो सिक्के चढ़ावे के रूप में आए हैं, उनका वजन मंगलवार को होगा।
विज्ञापन


सोमवार को भंडार की गणना के दौरान मन्दिर बोर्ड के अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर, सदस्य संजय कुमार मण्डोवरा, अशोक शर्मा, ममतेश शर्मा, भैरूलाल सोनी, लेखाधिकारी राघव शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी नन्दकिशोर टेलर, संस्थापन अधिकारी लेहरीलाल गाडरी, मन्दिर प्रभारी राजेंद्र शर्मा, सुरक्षा प्रभारी भेरूगिरी गोस्वामी, सहायक सुरक्षा प्रभारी बिहारीलाल गुर्जर, सम्पदा विभाग श्रवण शर्मा, राधेश्याम अहीर एवं कई बैंकों के व मन्दिर मण्डल कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने और चांदी के आभूषण भी निकले

मंदिर के भंडार व भेंट कक्ष में सोने एवं चांदी के आभूषण भी प्राप्त हुए हैं। मंदिर कार्यालय से 168 ग्राम 640 मिली ग्राम सोना तथा 80 किलो 657 ग्राम चांदी प्राप्त हुई है। वहीं भंडार से 497 ग्राम सोना तथा 52 किलो 997 ग्राम चांदी प्राप्त हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed