{"_id":"6415dce6c19b3b6b77076a65","slug":"child-abuser-arrested-for-kidnapping-and-raping-a-minor-in-churu-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म, पुलिस ने एक बाल अपचारी को पकड़ा, साथियों को लेकर पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म, पुलिस ने एक बाल अपचारी को पकड़ा, साथियों को लेकर पूछताछ जारी
Sat, 18 Mar 2023 10:33 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 18 Mar 2023 10:33 PM IST
सार
चूरू की महिला थाना पुलिस ने 5 दिन पहले कोतवाली थाना क्षेत्र से एक नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म की घटना में एक नाबालिग बाल अपचारी को पकड़कर डिटेन किया है।
विज्ञापन
चूरू पुलिस कर अन्य आरोपियों की तलाश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चूरू की महिला थाना पुलिस टीम नाबालिग से घटना में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है। चूरू एसपी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि 12 मार्च को घटना के संबंध में नाबालिग के पिता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि आज सुबह उसकी नाबालिग बेटी घर पर नहीं मिली तो आस पड़ोस में उन्होंने पता किया। पड़ोसी के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में रात करीब 2:30 बजे उनका पड़ोसी अरमान बेटी को ले जाते दिखा है, जिसकी सहायता मनीष और इरफान लुहार ने की है।
विज्ञापन
टीमों को अलग-अलग स्थानों पर भेजकर कार्रवाई
रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान एसएचओ महिला थाना इंद्र लाल ने शुरू किया। घटना की गंभीरता को देख एसपी मीना ने किडनैप नाबालिग की दस्तयाबी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी राजेंद्र कुमार मीणा ,सीओ राजेंद्र कुमार बुरडक के सुपरविजन और एसएचओ इंद्र लाल के नेतृत्व में कई टीमें गठित कीं। टीमों को अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया।
विज्ञापन
दुष्कर्म की पुष्टि पर रेप की धाराओं और पोक्सो एक्ट में मुकदमा तब्दील
सीओ राजेंद्र बुरडक को मिली सूचना पर शुक्रवार को नाबालिग को रेलवे स्टेशन दूधवाखारा से दस्तयाब किया जाकर मेडिकल मुआयना करवाया गया। धारा 164 के तहत बयान करवाए गए। दुष्कर्म की पुष्टि पर रेप की धाराओं और पोक्सो एक्ट में मुकदमा तब्दील कर शनिवार को एक नाबालिग आरोपी को डिटेन किया गया।
विज्ञापन