{"_id":"649d2b72a389aee352045983","slug":"chief-jp-nadda-in-bharatpur-today-bharatpur-division-big-challenge-for-bjp-in-rajasthan-elections-2023-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan BJP: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का भरतपुर दौरा आज, ये संभाग BJP के लिए क्यों है सबसे बड़ी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan BJP: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का भरतपुर दौरा आज, ये संभाग BJP के लिए क्यों है सबसे बड़ी चुनौती
Thu, 29 Jun 2023 03:33 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 29 Jun 2023 03:33 PM IST
सार
JP Nadda Bharatpur Visit: भरतपुर संभाग में भाजपा की हालत काफी खराब है। यहां की 19 विधानसभा सीटों में से पार्टी के पास एक भी सीट नहीं है। 2018 चुनाव में एक सीट जीतने वाली विधायक को भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण बाहर का रास्ता दिखा दिया था।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JP Nadda Bharatpur Visit: राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित प्रदेश की तमाम पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुटी हुईं हैं। केंद्रीय मंत्री सहित भाजपा के बड़े नेता लगातार प्रदेश में प्रचार-प्रसार करने आ रहे हैं। आज गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भरतपुर में रहेंगे। वे यहां काली की बगीची के पास स्थित पार्टी के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दोपहर 2.15 बजे नदबई में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
जेपी नड्डा का ये दौरा भरतपुर संभाग के लिए काफी अहम है। इसके पार्टी नेताओं ने बड़े स्तर पर तैयारी की है। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, संभाग प्रभारी मुकेश दाधीच सहित कई अन्य नेता पिछले कुछ दिनों से यहां डेरा डाले हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी भी कई बार दौरा कर तैयारियों का जायजा ले चुके हैं।
विज्ञापन
2018 में 19 में से सिर्फ एक सीट जीत पाई थी भाजपा
भरतपुर संभाग में भाजपा की हालत सबसे ज्यादा खराब है। 2018 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को यहां 19 में से सिर्फ एक सीट मिली थी। जो अब पार्टी के पास नहीं हैं। बातदें कि इस सीट को जीतने वाली धौलपुर से विधायक शोभारानी कुशवाह ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में वोट कर दिया था। जिसके बाद भाजपा ने उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। ऐसे में भरतपुर संभाग में भाजपा के लिए फिर से जगह बनाना नेताओं के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है।
विज्ञापन
एक दिन पहले आए थे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
बीते बुधवार को केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर के बालेसर में जनसभा को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि सारा हिंदुस्तान जानता है और मुस्लिम भाई भी जानते हैं कि राजनाथ सिंह ने कभी हिंदू मुस्लिम की राजनीति नहीं की। राजनीति यदि की है तो इंसान और इंसानियत की राजनीति की है, जस्टिस और यूनिटी की राजनीति की है। हम माता और बहनों को सम्मान दे रहे हैं।
संविधान निर्माताओं ने संविधान में यह बात कही है। क्यों इसका विरोध किया जा रहा है। हमारे ऋषि-मुनियों ने पूरे विश्व में रहने वाले लोगों को अपने परिवार का सदस्य मानते हुए वसुधैव कुटुंबकम का संदेश इसी भारत देश की धरती से सारी दुनिया को दिया है। लेकिन, बराबर हर चीज को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जाती है।
गृह मंत्री अमित शाह कल आएंगे उदयपुर
कल 30 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उदयपुर आएंगे। उदयपुर में होर्डिंग के माध्यम से केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों और ऐतिहासिक कार्यों को दिखाया जाएगा। गृह मंत्री शाह उदयपुर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे बीजेपी की ओर से जयपुर में आयोजित एक कॉन्क्लेव में भी शिरकत करेंगे। जयपुर में शाह के एक से डेढ़ घंटे रुकने का कार्यक्रम है।