फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   chickens killing case reached Bharatpur police station woman accused neighbor

Rajasthan: मुर्गों की हत्या का केस पहुंचा थाने, महिला ने पड़ोसन पर लगाया आरोप, पुलिस भी हैरान

Mon, 31 Oct 2022 07:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 31 Oct 2022 07:11 PM IST
सार

भरतपुर में थाने पहुंची महिला ने आरोप लगाया कि उसकी पड़ोसन ने उसके दो मुर्गों की हत्या कर दी है। दोनों को उसने आटे में जहर देकर मार दिया है।

विज्ञापन
chickens killing case reached Bharatpur  police station woman accused neighbor
महिला मुर्गों के शव लेकर पहुंची थाने। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला दो मुर्गों के शव लेकर थाने पहुंच गई। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी पड़ोसन ने उसके मुर्गों की हत्या कर दी है। यह सुनकर पुलिस भी आश्चर्य में पड़ गई। हालांकि बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर महिला को वापस भेज दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला जिले के कामां कस्बे के रामजी गेट का है। इलाके में रहने वाली हंसिरा नाम की महिला सोमवार को थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को बताया कि उसके पास दो मुर्गे थे। वह घूमने के लिए घर से बाहर निकल जाते थे और कभी-कभी पड़ोस में रहने वाली महिला रस्तुना के घर में भी घुस जाते थे। जिसे लेकर कई बार महिला से उसका झगड़ा भी हुआ था। इस दौरान महिला ने उसे धमकी दी थी कि वह उसके मुर्गों को जहर देकर मार देगी। सोमवार को उसके दोनों मुर्गों की मौत हो गई।  
विज्ञापन


महिला ने कहा कि सोमवार को उसके मुर्गे पड़ोसी महिला रस्तुना के घर चले गए थे। इस दौरान उसने दोनों मुर्गों को आटे में जहर मिलाकर खिला दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। महिला ने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि उसके खिलाफ मुर्गों की हत्या करने का केस दर्ज किया जाए। हालांकि, पुलिस ने महिला को  समझा-बुझाकर घर भेज दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed