फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Cheated with children's bank notes police arrested one accused in Bharatpur

चिल्ड्रन बैंक के नोटों से ठगी: 20 लाख लेकर ट्रैक्टर खरीदने जा रहे थे आरोपी, गड्डियों में ऊपर-नीचे लगाया असली नोट 

Thu, 24 Mar 2022 03:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 24 Mar 2022 03:48 PM IST
सार

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से चिल्ड्रन मनोरंजन बैंक के 20 लाख पांच हजार 660 रुपए के नोट बरामद किए गए हैं। उसके दो अन्य साथी मौके से भागने में सफल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Cheated with children's bank notes police arrested one accused in Bharatpur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिल्ड्रन मनोरंजन बैंक के नोट से ट्रैक्टर का सौदा करने निकले ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से 20 लाख पांच हजार 660 के चिल्ड्रन मनोरंजन बैंक (नकली) के नोट बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आलम मेव पुत्र दीनू निवासी गांव हुसेका थाना गोपालगढ़ के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


भरतपुर एसपी श्याम सिंह ने बताया कि मंगलवार को थाना कामा पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि गांव बिलोंद और बिरार के बीच तीन व्यक्ति नकली रुपयों की गड्डी लेकर बैठे हुए हैं। यह लोग गांव के भोले भाले लोगों से किसी चीज को खरीदकर नकली नोट थमाकर भाग जाते हैं। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुवीर सिंह एवं सीओ प्रदीप यादव के निर्देशन तथा थानाधिकारी दौलतराम के नेतृत्व में थाना कामा से विशेष टीम गठित की गई।
विज्ञापन


सूचना पर थाना कामा एएसआई हरिओम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही बाइक पर बैठे तीन व्यक्ति भागने लगे। पुलिस जवानों ने पीछा कर एक ठग आलम मेव को पकड़ लिया। उसके पास से  2000 नोट की गड्डी में 851, 500 नोट की गड्डी में 402, 200 नोट की गड्डी में 500 और 10 के नोट की गड्डी में 266 कुल 20 लाख 5 हजार 660 नकली रुपए की 4 गड्डियां मिली। चारों गड्डियों का पहला और अंतिम नोट असली थे, बाकी सभी नोट चिल्ड्रन मनोरंजन बैंक के थे। आरोपी के पास से एक एंड्रॉयड फोन भी जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आरोपी आलम मेव ने बताया कि उन्होंने गांव लालपुर थाना कामा निवासी वारिस खान से एक ट्रैक्टर का सौदा किया था। वह पैसा लेकर ट्रैक्टर लेने जा रहे थे। पुलिस ने आलम मेव पर केस दर्ज कर मामले की जाांच शुरू कर दी है। उसके फरार साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी न अब तक इस तरह की कितनी वारदात को अंजाम दिया है। इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed